हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

टेकऑफ से पहले पैसेंजर ने खोल दिया प्लेन का इमरजेंसी गेट, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Passenger Opens Flight Emergency Door: थाई एयरवेज की एक फ्लाइट में टेकऑफ से पहले एक यात्री ने इमरजेसी गेट खोल दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
विमान के टेकऑफ होने से पहले पैसेंजर ने खोल दिया इमरजेंसी गेट (फोटो- फेसबुक)

Passenger Opens Flight Emergency Door Just Before Takeoff: अक्सर फ्लाइट में पैसेंजर के खराब व्यवहार के मामले सामने आते हैं। इसमें फ्लाइट में हंगामा करना, क्रू मेंबर्स से मारपीट करना या सह यात्रियों से अभद्र व्यवहार करना आदि शामिल है। ताजा मामला थाई एयरवेज का है, जिसकी फ्लाइट में एक यात्री ने जमकर हंगामा किया। उसने टेकऑफ के पहले प्लेन का इमरजेंसी गेट खोल दिया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

बैंकॉक जा रही थी फ्लाइट

दरअसल, चियांग आई एयरपोर्ट पर थाई एयरवेज की फ्लाइट बैंकॉक के लिए टेकऑफ होने वाली थी । इसी दौरान एक पैसेंजर ने इमरजेंसी गेट खोल दिया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और प्लेन को टर्मिनल पर वापस लौटना पड़ा। इसका खुलासा एक यात्री ने फेसबुक पोस्ट के जरिए किया।

यात्री ने प्लेन में किया हंगामा

अनन्या तियांगटे ने फेसबुक पर लिखा कि यात्री ने प्लेन में जमकर हंगामा किया। इससे एयर होस्टेस भी परेशान हो गईं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर प्लेन 30 हजार फीट की ऊंचाई पर हो और यात्री ने दरवाजा खोल दिया होता तो क्या होता।

 12 से अधिक उड़ानों पर पड़ा प्रभाव

चियांग माई एयरपोर्ट के डायरेक्टर रोनाकोर्न चालेर्मसेन्याकोर्न ने बताया कि विमान के टर्मिनल पर वापस आने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया गया। टेक्नीशियनों ने विमान का निरीक्षण किया। इस घटना से एयरपोर्ट पर 12 से अधिक उड़ानों पर प्रभाव पड़ा। कई फ्लाइट्स देरी से रवाना हुईं। हालांकि, निरीक्षण के बाद प्लेन को रवाना कर दिया गया। यात्री को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें: Cheapest Flight Ticket: कम से कम कीमत में बुक होगी हवाई टिकट! बस अपना लें ये ट्रिक

यात्री ने मानी अपनी गलती

यात्री के वकील ने बताया कि उसने अपनी गलती मान ली है। उसे लग रहा था कि कुछ लोग उसके पीछे आ रहे हैं। उसके व्यवहार से लगता है कि उसे मतिभ्रम हो गया था। यात्री कनाडाई पर्यटक बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Flight Viral Video: उड़ते जहाज में निकला सांप, यात्री डर से गए कांप, इस हाल में पूरा किया सफर

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें