Pakistani cleric Masood Rehman Usmani gunned down: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक मौलवी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने गौरी शहर के पास मौलवी को गोली मारी, जिससे उनकी मौत हो गई और ड्राइवर घायल हो गया। मौलवी का नाम मसूद रहमान उस्मानी था। अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसके आधार पर वह जांच में जुटी है।
घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस तैनात
इस्लामाबाद पुलिस ने कहा कि मौलवी मसूद रहमान उस्मानी की हत्या करने वाले हमलावरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज का इस्तेमाल किया जा रहा है। । आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। फिलहाल, इलाके में अतिरिक्त पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है। कई देशों के दूतावासों ने अपने नागरिकों को इलाके में जाने से बचने की सलाह दी है। हमलावरों ने पांच जनवरी की शाम करीब चार बजकर 11 मिनट पर घटना को अंजाम दिया।
मौलाना मसूद रहमान उस्मानी कौन था?
मौलाना मसूद रहमान उस्मानी सुन्नी उलेमा परिषद में उप सचिव था। यह परिषद पाकिस्तान द्वारा सिपाह-ए-सहाबा चरमपंथी समूह को गैरकानूनी घोषित करने के बाद अस्तित्व में आई थी। अधिकारियों ने कहा कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि उस्मानी की हत्या के पीछे कौन था। उनके जनाजे में शामिल लोगों को शियाओं और ईरान के खिलाफ नारे लगाते हुए देखा गया।
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:
हवा में अचानक टूटी प्लेन की खिड़की, फिर पायलट ने ऐसे बचाई 180 लोगों की जान
ट्रेन के बाद अब स्कूल फूंका, बांग्लादेश में चुनाव से एक दिन पहले जमकर बवाल
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
7 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
8 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
9 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
10 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
10 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
14 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
17 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
20 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
20 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines