बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंसा, उपद्रवियों ने ट्रेन की बोगी जलाई, 5 की मौत

Bangladesh Pre Poll Violence Update:बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंसा शुरू हो गई है। शुक्रवार रात कुछ उपद्रवियों ने राजधानी ढाका में एक ट्रेन की बोगी जला दी। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई।

Bangladesh Pre Poll Violence Update

Bangladesh Pre Poll Violence Update

ढाका से संजीव त्रिवेदी की रिपोर्ट

Bangladesh Pre Poll Violence Update: बांग्लादेश में चुनाव से 2 दिन पहले हिंसा का माहौल है। राजधानी ढाका में शुक्रवार रात को ट्रेन में उपद्रवियों ने आग लगा दी। इसमें 5 की मौत हो गई वहीं कई अन्य यात्री घायल हो गए। घटना रात 9 बजकर 5 मिनट पर हुई। सूचना पर फायर बिग्रेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

बता दें कि बांग्लादेश में 7 जनवरी को आम चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रधानमंत्री शेख हसीना इस बार भी दावेदार है। घटना के बाद बयान जारी कर विदेश मंत्रालय ने कहा कि हादसे की टाइमिंग से साफ है कि चुनाव का विरोध कर रहे लोग कैसे भी करके लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करना चाहते हैं। वहीं ढाका के पुलिस कमिश्नर मोहिनुद्दीन ने कहा कि ये उन लोगों की हरकत है जो नहीं चाहते हैं कि बांग्लादेश में शांतिपूर्वक चुनाव हो।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव के पहले जानबूझकर हिंसा की गई है, ताकि अशांति फैल सके।

स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन में कुछ भारतीय यात्री भी सवार थे। ट्रेन पश्चिमी शहर जेसोर से ढाका जा रही थी। उपद्रवियों ने पहले एक बोगी में आग लगाई थी लेकिन धीरे-धीरे आग 5 बोगियों तक फैल गई। इससे पहले 19 दिसंबर को भी एक ट्रेन में आग लगा दी गई थी जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी।

विपक्ष कर रहा चुनाव का बहिष्कार

बता दें कि इस बार विपक्ष ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। ऐसे में शेख हसीना लगातार 5वीं बार सत्ता संभाल सकती हैं। हसीना 2009 से देश की पीएम हैं। जानकारी के अनुसार बांग्लादेश में कुल 350 सीटें हैं। इसमें 50 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। बांग्लादेश की संसद को हाउस ऑफ नेशन भी कहा जाता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ