पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर बड़ा हमला, 25 से ज्यादा जवानों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जिला बाजौर सबसे बड़ी कमर्शियल मार्केट इनायत कलाई है। इस मार्केट की मुख्य सड़क से बुधवार को सेना की एक गाड़ी गुजर रही थी। तभी गाड़ी में एकाएक विस्फोट हो गया। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई।

Pakistan Army, Pashtun fighters, Pakistan, News 24, पाकिस्तानी सेना, पश्तून लड़ाके, पाकिस्तान, न्यूज 24

पाकिस्तान आर्मी पर हुआ हमला।

विज्ञापन

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जिला बाजौर की सबसे बड़ी कमर्शियल मार्केट इनायत कलाई में सेना की गाड़ी पर हमले की खबर सामने आ रही है। इस घटना में गाड़ी में सवार पाक सेना के 25 से ज्यादा जवानों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मार्केट में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पश्तून लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया है। वहीं कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस हमले में पाक सेना के 25 ज्यादा जवानों की मौत और 50 से ज्यादा के घायल होने का दावा किया है।

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जिला बाजौर सबसे बड़ी कमर्शियल मार्केट इनायत कलाई है। इस मार्केट की मुख्य सड़क से बुधवार को सेना की एक गाड़ी गुजर रही थी। तभी गाड़ी में एकाएक विस्फोट हो गया। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। लोगों ने घटनास्थल से दूर हटकर खुद को बचाया। बताया जा रहा है कि सेना की गाड़ी में 80 से ज्यादा बैठे थे। दावा किया जा रहा है कि इस घटना में 25 ज्यादा जवानों की मौत हो गई है, जबकि 50 से ज्यादा घायल हुए हैं। घटना के कई अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।

Advertisment

12 अगस्त को भी सेना के 9 जवानों की हुई थी मौत

12 अगस्त को पाकिस्तान में बलूचिस्तान में पाक सेना की एक गाड़ी पर हमला हुआ था। इस घटना में भी 9 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली थी। वाशुक जिले में दर्जनों आतंकवादियों ने एक पुलिस थाने और एक सीमा बल परिसर पर हमला किया था। इसके बाद जब सेना आगे बढ़ रही थी। तभी उन पर फायरिंग की गई। जिसमें ने 9 सैनिकों की मौत हो गई।

विज्ञापन

खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान 2 दशकों से अशांति

खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान लगभग 2 दशकों से अशांति का सामना कर रहा है। स्थानीय जातीय बलूच समूह और उनसे जुड़े अन्य दल पाकिस्तान सरकार पर प्रांत की खनिज संपदा के दोहन का आरोप लगाते हैं। हाल ही में, बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर कई हमले भी किए हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ