लंदन में भारत-पाक समर्थकों के बीच भिड़ंत, तिरंगा लेकर निकले युवकों को किया परेशान

SOURCE- NEWS 24

India-Pakistan London Viral Video: लंदन के ईस्ट इल्फोर्ड लेन इलाके में भारत और पाकिस्तान समर्थकों के बीच उस समय तनाव पैदा गया, जब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14-15 की रात तिरंगा लिए भारतीय मुस्लिम युवकों के एक समूह को पाकिस्तानियों ने घेर लिया था। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त नारेबाजी और बहस होती दिख रही है। दरअसल, बड़ी तादाद में मौजूद पाक समर्थकों ने भारतीयों को घेर लिया। जानिए पूरी बात।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 14 और 15 अगस्त की रात की बताई जा रही है। जब भारतीय मूल के युवक भारत का झंड़ा हाथ में लेकर सड़क पर निकले तो पाकिस्तानी समर्थकों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी मूल के लोग उनके करीब जाकर पाकिस्तानी झंडा लहराते हैं और उन्हें उकसाने वाले अपमानजनक इशारे भी करते हैं। हालात बिगड़ने से पहले भारतीय युवक शांति बनाए रखते हुए मौके से हटते दिखाई दिए।

विज्ञापन

कोई कार्रवाई नहीं हुई

इस पूरे मामले को लेकर अब तक पुलिस द्वारा किसी तरह की कोई गिरफ्तारी या औपचारिक जांच नहीं हुई और न ही इस पर कोई बयान सामने आया है, लेकिन वीडियो को लेकर ऑनलाइन चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल, हालात नियंत्रित है, लेकिन यह घटना कई अहम सवाल खड़े करती है।

पहले भी हुई है ऐसी घटनाएं

बता दें कि यहां भारत और पाकिस्तान के लोग बड़ी तादाद में रहते हैं और कई बार यहां ऐसी घटनाएं दोनों मुल्खों के लोगों के बीच होती रहती है। स्वतंत्रता दिवस और पाकिस्तान दिवस के आसपास भी ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। साल 2020 में, ईस्ट लंदन में कुछ पाक समर्थकों ने तिरंगे का अपमान किया था, जिस पर सोशल मीडिया में काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद साल 2021 में भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें तिरंगा लेकर घूम रहे युवकों को कुछ लोगों ने घेर लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ