Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

आखिर क्यों कनाडा की 70 साल की ‘दादी’ से पाकिस्तान के 35 साल के लड़के ने रचाई शादी?

Pakistani 35 Year Old Boy Married Canadian Elderly Woman: पाकिस्तान के 35 साल के एक लड़के ने कनाडा की 70 साल की बुजुर्ग महिला से 2017 में शादी की। करीब 6 साल बाद दोनों की शादी के सोशल मीडिया पर चर्चे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की चर्चा हो रही है। कुछ यूजर्स […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Sep 22, 2023 08:31
Pakistani 35 Year Old Boy Married Canadian Elderly Woman

Pakistani 35 Year Old Boy Married Canadian Elderly Woman: पाकिस्तान के 35 साल के एक लड़के ने कनाडा की 70 साल की बुजुर्ग महिला से 2017 में शादी की। करीब 6 साल बाद दोनों की शादी के सोशल मीडिया पर चर्चे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की चर्चा हो रही है। कुछ यूजर्स ने इस ‘बेमेल’ शादी को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स में से एक ने आरोप लगाया है कि ये शादी सिर्फ वीजा के लिए की गई है। यूजर का आरोप है कि पाकिस्तानी लड़के ने कनाडा का वीजा हासिल करने के लिए वहां की 70 साल की बुजुर्ग महिला से शादी की है। उधर, पाकिस्तानी लड़के ने इस आरोप से इनकार किया है।

---विज्ञापन---

पाकिस्तानी लड़के की पहचान नईम शहजाद के रूप में, जबकि कनाडा की 70 साल की महिला का नाम मैरी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नईम और मैरी की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहले दोस्ती हुई। फिर दोनों के बीच प्यार हो गया और पांच साल के रिलेशन को दोनों ने शादी में बदल दिया।

फेसबुक पर दोस्ती के बाद नईम ने किया प्रपोज

नईम ने बताया कि 2012 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उसकी दोस्ती मैरी से हुई थी। करीब 3 साल तक बातचीत करने के बाद नईम ने मैरी को प्रपोज किया। इसके बाद 2017 में दोनों ने शादी कर ली। कहा जा रहा है कि शादी के बाद नईम को वीजा से संबंधित दिक्कतें हुईं, जिसके चलते वो मैरी के साथ नहीं रह पाया। इसके बाद मैरी को पाकिस्तान का वीजा मिल गया और वो पाकिस्तान आ गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा की 70 साल की मैरी अपने 35 साल के शौहर नईम को हर तरीके से सपोर्ट करती है। समय-समय पर वो आर्थिक रूप से भी मदद करती है। मैरी के मुताबिक, वो पेंशन के जरिए अपना गुजारा करती हैं और समय-समय पर नईम की मदद भी करती हैं। फिलहाल दोनों पाकिस्तान में एक साथ रहते हैं।

First published on: Sep 22, 2023 08:30 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.