Pakistan Woman Journalist Beaten Up: पाकिस्तान में महिला पत्रकार की पिटाई की गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। स्कूल के मालिक समेत 3 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सिंध प्रांत के गृहमंत्री जियाउल हसन लंजर ने मामले में एक्शन लेते हुए मंत्री मुहम्मद अली को संबंधित अधिकारियों से जांच रिपोर्ट मांगने के आदेश दिए हैं।
सिंध प्रांत के कोरंगी इलाके के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हसन सरदार खान को भी पिटाई मामले की जांच करके जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश मिला है। बता दें कि कराची में 10वीं की परीक्षाओं में अनियमितताओं का मामला है। नकल कराने वाले लोगों ने मिलकर महिला पत्रकार को पीटा है, क्योंकि वे मुखबिर से गुप्त सूचना मिलने पर जांच करने मौके पर गई थीं।
यह भी पढ़ें:बिस्तर से बांधा, लिंग काटा और…जानें क्यों अमेरिका में प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने दी ब्वॉयफ्रेंड को खौफनाक मौत?
स्कूलों में अनियमितताओं और अव्यवस्थाओं का आलम
ARY की रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह लोगों की भीड़ महिला पत्रकार को पीट रही है? कोरंगी के एक स्कूल में घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल, कराची के स्कूलों में मैट्रिक की परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन एग्जाम में नकल कराने और अन्य प्रकार की अनियमितताएं बरतने की शिकायतें भी लगातार मिल रही थीं।
छात्र शिक्षा विभाग से स्कूलों में फर्नीचर की कमी होने की शिकायत भी कर चुके हैं। एग्जाम शुरू होने से पहले पेपर लीक होने की खबर भी आई थी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कराची (BSEK) ने कुछ दिन पहले 9वीं और 10वीं के एनुअल एग्जाम कराए थे। उस दौरान बिजली गुल होने से गर्मी में पेपर देने की शिकायत छात्रों ने की थी। शिकायतों की भनक महिला पत्रकार को लगी थी और उन्होंने जांच शुरू की थी।
यह भी पढ़ें:12000 फीट ऊंचाई, आग की ऊंची-ऊंची लपटें; पहाड़ से टकराकर टुकड़े-टुकड़े हुआ जहाज और मारे गए 132 लोग
पाकिस्तान के सांसद ने खेली थी शिक्षा स्तर की पोल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के सांसद सैयद मुस्तफा कमाल ने बीते दिनों देश की संसद ने धुंआधार स्पीच दी थी। इस स्पीच में उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोली थी। उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया था कि अकेले सिंध प्रांत में 70 लाख बच्चे स्कूल नहीं जाते। पूरे देश में 2.62 करोड़ बच्चे स्कूल एजुकेशन से वंचित हैं। देश और राज्य की सरकारें सो रही हैं। उन्हें रिपोर्ट के आंकड़ों से कोई मतलब नहीं है।
यह भी पढ़ें:क्या सच में किसी को वश में किया जा सकता है; Hypnosis को लेकर क्या कहते हैं वैज्ञानिक?
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
4 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
5 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
7 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
16 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
22 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines