Pakistan Rain Snowfall : भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक तरफ बर्फबारी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई तो दूसरी तरफ भूस्खलन की वजह से कई लोगों की जान चली गई। बरसात और तूफान में कई घर ढह गए हैं और कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसे लेकर पाकिस्तानी अधिकारी का कहना है कि लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते 35 लोगों की जान चली गई है।
पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के पूर्व निदेशक मुश्ताक अली शाह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की वजह से बेमौसम बारिश और बर्फबारी हो रही है। अगर आधे घंटे से ज्यादा समय तक ओलावृष्टि हुई तो स्थिति कंट्रोल से बाहर हो जाती है। ऐसे में आमतौर पर मार्च के महीने में मौसम गर्म रहता है, लेकिन इस बार अभी तक मौसम सर्द भरा है।
यह भी पढ़ें : Weather Forecast: रातभर बरसे बादल, जानें दिल्ली-NCR समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम?
पाकिस्तान के कई इलाकों मे हुई मूसलाधार बारिश
पाक के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 48 घंटे तक लगातार बारिश हुई, जिससे कई जिलों में पानी भर गया। उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भूस्खलन हुआ, जिससे सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गई और सड़कें अवरुद्ध हो गईं। बारिश और भूस्खलन की चपेट में आने से 35 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 22 बच्चे शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : बारिश की बूंदें, ठंडी हवाएं और खुशनुमा मौसम; दिल्ली-NCR में बरसे बादल, जानें आज और कल कैसा रहेगा मौसम?
बारिश के पानी में डूबे गए घर
पाक अफसरों का कहना है कि बारिश के पानी में 150 घर डूब गए हैं, जबकि 500 से अधिक घरों को हल्की क्षति पहुंची। बारिश और बर्फबारी का सबसे अधिक असर खैबर पख्तूनख्वा और दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में देखने को मिला है। पाकिस्तान के मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा कि बलूचिस्तान और कश्मीर के कुछ हिस्सों में इस सप्ताह भी बर्फबारी होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
14 mins agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
6 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
7 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
9 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
19 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines