पाकिस्तान की साजिश या प्रोपेगेंडा? बिलावल भुट्टो ने किया शहबाज शरीफ की प्लानिंग का खुलासा

Pakistan Propaganda News: भारत की देखा-देखी पाकिस्तान भी प्रोपेगेंडा शुरू करने जा रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की इस प्लानिंग का खुलासा बिलावल भुट्टो ने किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रोप्रेगेंडा के बारे में विस्तार से बताया।

Bilawal Bhutto | India Pakistan Ceasefire | Operation Sindoor

बिलावल भुट्टो जरदारी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रोपेगेंडा के बारे में बताया है।

ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद पर भारत का रुख अंतर्राष्ट्रीय मंच पर स्पष्ट करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। 59 सदस्यों का एक डेलिगेशन बनाया गया है, जिसमें 51 राजनेता और 8 राजूदत शामिल हैं। 59 सदस्यों में 31 नेता NDA के हैं। 3 नेता कांग्रेस के और 20 अन्य पार्टियों के हैं, जो दुनियाभर के बड़े देशों, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के मेंबर देशों में जाकर भारत का रुख स्पष्ट करेंगे।

विज्ञापन

पाकिस्तान को बेनकाब करेंगे। भारत की देखा-देखी पाकिस्तान में ऐसा ही कदम उठाने जा रहा है। भारत जैसा अभियान शुरू करने की पाकिस्तान की प्लानिंग का संकेत पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने दिया है, जिन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए उनसे संपर्क किया था। बिलावल भुट्टो जरदारी ने सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर प्लानिंग का खुलासा किया।

विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन होगा शामिल?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की एक प्रमुख सहयोगी है। बिलावल भुट्टो जरदारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष हैं, जिन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मुझसे संपर्क किया और अनुरोध किया कि मैं अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान का पक्ष पेश करुं और प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करूं।

विज्ञापन

श्हालांकि पाकिस्तान सरकार की ओर से इस खुलासे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार प्रतिनिधिमंडल में पूर्व उप-विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार, पूर्व रक्षा मंत्री खुर्रम दस्तगीर खान, पूर्व विदेश सचिव जलील अब्बास जिलानी शामिल हो सकते हैं। पाकिस्तान सरकार अमेरिका में पूर्व राजदूत तारिक फातमी को रूस भेज सकती है।

विज्ञापन

विदेश मंत्री डार कर चुके प्लानिंग की पुष्टि

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल यूरोप का दौरा करेगा। यूरोपीय देशों को भारत के साथ पाकिस्तान के ताजा सैन्य संघर्ष के बारे में जानकारी देगा। उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने प्रमुख देशों में प्रतिनिधिमंडल भेजने की योजना की पुष्टि की। डार ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तान की कूटनीति अमेरिका, ब्रिटेन, बेल्जियम, फ्रांस, रूस के सामने भारत के साथ पाकिस्तान की शत्रुता को उजागर करना है।

यह कदम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा कश्मीर विवाद, सिंधु जल संधि और आतंकवाद सहित अन्य मुद्दों पर भारत को बातचीत का निमंत्रण देने के बाद उठाया गया है, जबकि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि भारत पाकिस्तान के साथ केवल आतंकवाद के मुद्दे पर बातचीत करने को तैयार है और सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी, जब तक इस्लामाबाद द्वारा समर्थित आतंकवाद को पूरी तरह रोक नहीं दिया जाता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ