हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पाकिस्तान की ओछी हरकत, SCO ग्रुप फोटो से PM मोदी को किया क्रॉप, भारत ने शेयर की पूरी तस्वीर

भारी फजीहत के बाद शहबाज शरीफ को अपने पर्सनल एक्स अकाउंट से पूरी तस्वीर पोस्ट करनी पड़ी. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना किसी लाग-लपेट के पूरी ग्रुप फोटो शेयर की.

विज्ञापन
पाकिस्तान PMO की ओर से शेयर की गई SCO समिट की ग्रुप फोटो.

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बिश्केक शिखर सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान अपनी ओछी हरकतों से एक बार फिर बाज नहीं आया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एससीओ नेताओं की ग्रुप फोटो शेयर करते समय भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन सहित कई टॉप लीडर्स को तस्वीर से क्रॉप कर दिया. इस कांट-छांट का मकसद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को तस्वीर के सेंटर में दिखाना था.

जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए. भारी फजीहत के बाद शहबाज शरीफ को अपने पर्सनल एक्स अकाउंट से पूरी तस्वीर पोस्ट करनी पड़ी. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना किसी लाग-लपेट के पूरी ग्रुप फोटो शेयर की, जिसमें शहबाज शरीफ भी साफ दिखाई दे रहे थे.

यह भी पढ़ें : सिंधु नदी के पानी पर भारत के रुख से पाकिस्तान में खौफ, SCO समिट में शहबाज शरीफ ने रखी ये मांग

विज्ञापन

वीडियो में भी की गई कांट-छांट

ग्रुप फोटो तक के अलावा वीडियो में भी कांट-छांट की गई है. शहबाज शरीफ के आधिकारिक फेसबुक पेज से एससीओ नेताओं की राउंडटेबल बैठक के वीडियो में भी एडिटिंग की गई और पीएम मोदी को फ्रेम से बाहर रखने की कोशिश की गई. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पाकिस्तान की इस हरकत को ‘ओछा’ बताया है. वहीं, कुछ यूजर्स ने पाकिस्तानी पीएम का मीम बनाकर मजाक उड़ाया है.

यह भी पढ़ें : SCO समिट के मंच पर जब PM मोदी कर रहे थे शी जिनपिंग से बात, नजरें चुराते दिखे शहबाज शरीफ

विज्ञापन

जब नजर चुराते दिखे शहबाज

एससीओ समिट में ग्रुप फोटो के तुरंत बाद शहबाज शरीफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पीछे भागते और उनका हाथ पकड़कर बात करने की कोशिश करते नजर आए. इसके उलट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बेहद गर्मजोशी भरी मुलाकात देखने को मिली.

यह भी पढ़ें : ‘आतंक पर दोहरा रवैया नहीं चलेगा…’, जब SCO समिट में शहबाज शरीफ के सामने गरजे PM मोदी

विज्ञापन

शहबाज के सामने सुनाई खरी-खरी

एससीओ समिट में प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान का सीधा नाम लिए बिना सीमा पार आतंकवाद पर जमकर गरजे. उन्होंने दो टूक कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरा रवैया नहीं चल सकता और इसके पूरे इकोसिस्टम व फंडिंग को खत्म करना होगा. पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि आतंकवाद को नीति के रूप में इस्तेमाल करने वाले देशों को यह साफ संदेश जाना चाहिए कि आतंक किसी के लिए रणनीतिक संपत्ति नहीं हो सकता. जब पीएम मोदी समिट में आतंकवाद पर अपनी बात रख रहे थे, तब वहां शहबाज शरीफ भी बैठे थे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola