भारत में 4 जुलाई को SCO-CHS की बैठक: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ वर्चुअली जुड़ेंगे, जिनपिंग भी लेंगे हिस्सा
Edited By Bhola Sharma

SCO CHS Council Meet
Edited By Bhola Sharma

SCO CHS Council Meet
SCO-CHS Council Meet: भारत में चार जुलाई को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद (CHS) की 23वीं बैठक होगी। यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इसमें पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ हिस्सा लेंगे। इसका ऐलान शुक्रवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने शहबाज शरीफ को निमंत्रण दिया था। इसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल होंगे।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘एससीओ राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की बैठक में नेता महत्वपूर्ण वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही एससीओ सदस्य देशों के बीच सहयोग के भविष्य की दिशा तय करेंगे। एससीओ सीएचएस बैठक में इस साल संगठन के नए सदस्य के रूप में ईरान का भी स्वागत किया जाएगा।’
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने कहा कि सीएचएस में प्रधान मंत्री की भागीदारी दर्शाती है कि पाकिस्तान क्षेत्रीय सुरक्षा और समृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण मंच एससीओ को कितना महत्व देता है। एससीओ परंपरा के अनुसार तुर्कमेनिस्तान को भी अध्यक्ष के अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
Pakistan PM Muhammad Shehbaz Sharif will participate in the 23rd Meeting of SCO Council of Heads of State (CHS) being held in video conference format on 4th July 2023. The invitation to the Prime Minister to attend the SCO-CHS was extended by the Prime Minister of India in his… pic.twitter.com/tpWLjid3vR
— ANI (@ANI) June 30, 2023
एससीओ एक प्रभावशाली आर्थिक और सुरक्षा संगठन है। इसका गठन 2001 में चीन के शंघाई में एक शिखर सम्मेलन के रूप में किया गया था। भारत और पाकिस्तान 2017 में इसके स्थायी सदस्य बने थे। 2022 में भारत ने एससीओ की अध्यक्षता संभाली, जो क्षेत्रीय सहयोग में देश की भूमिका और एक एकीकृत पड़ोस की वकालत करने के उसके प्रयास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। भारत ने कुल 134 बैठकों और कार्यक्रमों की मेजबानी की है, जिनमें 14 मंत्री-स्तरीय बैठकें शामिल हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: