नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक ऑडियो टेप लीक होने की खबर है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेता और पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने दावा किया कि शहबाज की लीक हुई ऑडियो टेप 115 घंटे लंबी है। इस लीक हुई ऑडियो क्लिप को 35 लाख डॉलर (पाकिस्तानी करेंसी के अनुसार 8.53 करोड़ और भारतीय करेंसी के मुताबिक 2.84 करोड़) में डार्क वेब पर नीलामी के लिए रखा गया है।
मीडिया से बात करते हुए चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) भी अब सुरक्षित नहीं है। पीएमओ का ऑडियो लीक होना भी सुरक्षा एजेंसियों की नाकामी है। उन्होंने दावा किया कि ऑडियो लीक को लेकर लंदन में फैसले लिए जा रहे हैं।
अभी पढ़ें – ईरान में ‘हिजाब क्रांति’, सड़कों पर उतरीं महिलाओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग में 3 की मौत
क्या है लीक हुए ऑडियो में
दावा किया जा रहा है कि लीक हुए ऑडियो में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, कानून मंत्री आजम तरार, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और नेशनल असेंबली के पूर्व अध्यक्ष अयाज सादिक और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच बातचीत है।
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, ऑडियो क्लिप में पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम और पीएम शहबाज के बीच देश के वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल के बारे में कथित तौर पर बातचीत को सुना जा सकता है। बता दें कि वित्त मंत्री को कथित तौर पर कड़े आर्थिक कदम उठाने के लिए पार्टी के भीतर से आलोचना का सामना करना पड़ा था।
फवाद चौधरी ने की मरियम की आलोचना
इससे पहले चौधरी ने पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज की आलोचना करते हुए कहा कि राजनेता ने सार्वजनिक रूप से ईंधन वृद्धि का विरोध किया था, लेकिन लीक ऑडियो में वह ईंधन की कीमतें बढ़ाने के लिए कह रही थीं।
वित्त मंत्री को हटाने पर टिप्पणी करते हुए पीटीआई नेता ने कहा कि पीएमएल-एन सिर्फ इशाक डार को वापस लाने के लिए मिफ्ता इस्माइल को बदनाम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस्माइल ने लंबे समय तक पीएमएल-एन की सेवा की थी।
अभी पढ़ें – Viral Video: लैंडिग से पहले हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर, सांसद और डिप्टी मेयर थे मौजूद
ऑडियो लीक मामले की जांच शुरू
इस बीच, पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पीएम शहबाज शरीफ ने ऑडियो लीक का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। सनाउल्लाह ने कहा कि लीक हुए ऑडियो की जांच में सभी एजेंसियों के उच्च स्तरीय अधिकारी शामिल होंगे। एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने आगे कहा कि जांच से पता चलेगा कि पीएम आवास की सुरक्षा भंग हुई या नहीं।
हालांकि, मंत्री ने ये भी दावा किया कि भले ही पीएम हाउस में सभी बातचीत सार्वजनिक हो जाएं, लेकिन इनमें कुछ भी शर्मनाक नहीं होगा।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
6 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
8 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
9 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
12 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
14 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
14 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
15 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
16 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
17 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines