Pakistan Peoples Party PML-N Coalition Government Shehbaz Sharif : पाकिस्तान में गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के बीच सरकार बनाने को लेकर कई दिनों की बातचीत के बाद समझौता हो गया है। शहबाज शरीफ देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले, 8 फरवरी को हुए आम चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था।
आसिफ अली जरदारी होंगे राष्ट्रपति
पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि शहबाज शरीफ PML-N और PPP की गठबंधन सरकार के प्रधानमंत्री होंगे, जबकि आसिफ अली जरदारी राष्ट्रपति होंगे। बिलावल ने कहा कि हमारे पास सरकार बनाने के लिए बहुमत है। दोनों दल अगली सरकार बनाएंगे।
‘हमने सरकार में किसी मंत्रालय की मांग नहीं की’
बिलावल भुट्टो जरदारी से जब यह पूछा गया कि क्या पीपीपी को कोई विभाग मिल रहा है, तो उन्होंने कहा कि हमने पहले दिन से सरकार में किसी मंत्रालय की मांग नहीं की है। दो पक्षों के बीच बातचीत होती है और मुद्दों को आपसी बातचीत के द्वारा हल किया जाता है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम उनकी मांगों को स्वीकार करते हैं या वे हमारी मांगों को स्वीकार करते हैं।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान चुनाव में धांधली का आरोप, इमरान खान ने दिया बड़ा संदेश
पीटीआई समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवारों को मिली सबसे अधिक सीटों पर जीत
बता दें कि 8 फरवरी को हुए आम चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला, जिससे PML-N और PPP को सत्ता में आने के लिए गठबंधन करना पड़ा।दोनों दलों के बीच कई दौर की बातचीत हुई, जिसके बाद समझौता हुआ। चुनाव में पीटीआई समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवारों ने सबसे अधिक 92 नेशनल असेंबली की सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि पीएमएल-एन को 79 और पीपीपी को 54 सीटों पर जीत मिली।
यह भी पढ़ें: फ्लाइट से कॉलेज जाता है यह बंदा.. वजह जान घूम जाएगा सिर
संबंधित खबरें
सऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
2 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
2 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
4 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
6 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
8 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
8 hrs agoLIVE: SC के बाहर विपक्षी सांसदों का जमावड़ा, सुरक्षाकर्मियों ने रोका
10 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
11 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
20 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines