पाकिस्तान में गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ, PML-N और PPP के बीच हुई डील; कौन बनेगा PM?

Pakistan Coalition Government: पाकिस्तान में गठबंधन सरकार बनाने के लिए PML-N और PPP के बीच डील हो गई है। दोनों दल अगली सरकार बनाने जा रहे हैं। इस सरकार में शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री होंगे, जबकि आसिफ अली जरदारी एक बार फिर राष्ट्रपति की कुर्सी संभालेंगे।

Pakistan Coalition Government Shehbaz Sharif Asif Ali Zardari

पाकिस्तान में गठबंधन सरकार का कौन बनेगा पीएम?

Pakistan Peoples Party PML-N Coalition Government Shehbaz Sharif : पाकिस्तान में गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के बीच सरकार बनाने को लेकर कई दिनों की बातचीत के बाद समझौता हो गया है। शहबाज शरीफ देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले, 8 फरवरी को हुए आम चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था।

विज्ञापन

आसिफ अली जरदारी होंगे राष्ट्रपति

पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि शहबाज शरीफ PML-N और PPP की गठबंधन सरकार के प्रधानमंत्री होंगे, जबकि आसिफ अली जरदारी राष्ट्रपति होंगे। बिलावल ने कहा कि हमारे पास सरकार बनाने के लिए बहुमत है। दोनों दल अगली सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन

‘हमने सरकार में किसी मंत्रालय की मांग नहीं की’

बिलावल भुट्टो जरदारी से जब यह पूछा गया कि क्या पीपीपी को कोई विभाग मिल रहा है, तो उन्होंने कहा कि हमने पहले दिन से सरकार में किसी मंत्रालय की मांग नहीं की है। दो पक्षों के बीच बातचीत होती है और मुद्दों को आपसी बातचीत के द्वारा हल किया जाता है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम उनकी मांगों को स्वीकार करते हैं या वे हमारी मांगों को स्वीकार करते हैं।

विज्ञापन

पीटीआई समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवारों को मिली सबसे अधिक सीटों पर जीत

बता दें कि 8 फरवरी को हुए आम चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला, जिससे  PML-N और PPP को सत्ता में आने के लिए गठबंधन करना पड़ा।दोनों दलों के बीच कई दौर की बातचीत हुई, जिसके बाद समझौता हुआ। चुनाव में पीटीआई समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवारों ने सबसे अधिक 92  नेशनल असेंबली की सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि पीएमएल-एन को 79  और पीपीपी को  54 सीटों पर जीत मिली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ