पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने आसिफ अली जरदारी, 8 साल रह चुके हैं जेल में

Pakistan President Asif Ali Zardari : पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पीपीपी-पीएमएल-एन की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए आसिफ अली जरदारी को उम्मीदवार बनाया गया। इमरान खान समर्थित उम्मीदवार को हराकर वे पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति बन गए।

Asif Ali Zardari President of Pakistan

पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने आसिफ अली जरदारी।

Pakistan President Asif Ali Zardari : आसिफ अली रजदारी पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति बन गए हैं। वे दूसरी बार पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने हैं। पीपीपी-पीएमएल-एन गठबंधन की सरकार के संयुक्त उम्मीदवार जरदारी को 255 वोट मिले, जबकि इमरान खान के समर्थित उम्मीदवार को महमूद खान को 119 वोट मिले। इसके बाद आसिफ अली जरदारी राष्ट्रपति के लिए चुन लिए गए हैं। वे 8 साल तक जेल में भी रह चुके हैं।

कौन हैं आसिफ अली जरदारी

पाकिस्तान के राष्ट्रपति के तौर पर आसिफ अली जरदारी की दूसरी बार ताजपोशी हुई। उनकी पत्नी बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री रही थीं। साथ ही उनके बेटे का नाम बिलावल भुट्टो है, जो वर्तमान में पीपीपी के अध्यक्ष हैं। आसिफ अली जरदारी 8 साल से ज्यादा समय तक जेल में रह चुके हैं। उन पर भ्रष्टाचार, बैंक फ्रॉड, किडनैपिंग और वसूली का आरोप है।

साल 2008 में पहली बार बने थे राष्ट्रपति

जब पाकिस्तान में साल 2007 में बेनजीर भुट्टो की हत्या हुई थी, उसके बाद जरदारी की पार्टी पीपीपी ने नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। दोनों पार्टियों ने जनरल परवेज मुशर्रफ को सत्ता से हटा दिया था। पीपीपी और पीएमएल-एन गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर आसिफ अली जरदारी पहली बार 6 सितंबर 2008 को पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने थे।

मिस्टर 10 पर्सेंट के नाम से फेमस थे जरदारी 

जब पाकिस्तान की कमान बेनजीर भुट्टो के पास आई थी तब प्रधानमंत्री पति होने के नाते आसिफ अली जरदारी की अहमियत बढ़ गई। उस दौरान यह कहा जाता था कि अगर किसी को कोई प्रोजक्ट चाहिए या फिर कोई डील फाइनल हो रही है तो उसमें जरदारी का 10 पर्सेंट कमीशन फिक्स होता था। इसकी वजह से उनका नाम मिस्टर 10 पर्सेंट पड़ गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ