पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान भारत के संभावित एक्शन को लेकर घबराया हुआ है। उसे डर है कि वह एयरस्ट्राइक कर पीओके में मौजूद आतंकियों का खात्मा कर सकता है। ऐसे में पाकिस्तान ने एलओसी के पास से आतंकियों को हटाने का आदेश दिया है। पीओके में मौजूद इन आतंकियों को पाकिस्तान की सेना ने बंकरों में ट्रांसफर कर दिया है। बता दें कि एलओसी के पास के ये इलाके जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के लिए आतंकियों के लॉन्चिंग पैड माने जाते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने अब तक 30-50 आतंकियों को हटाया है। पाकिस्तान को डर है कि भारत इन ठिकानों को निशाना बना सकता है। सूत्रों की मानें तो ये लॉन्चिंग पैड अथमुकाम, लीपा, दुधनियाल, फॉरवर्ड कहूटा, कोटली में हैं। युद्ध की आशंका से पाकिस्तान इस कदर घबराया है कि उसने तुर्की और चीन के सामने अपना भीख वाला कटोरा रख दिया है।
युद्ध सामग्री जुटाने में लगा पाकिस्तान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युद्ध की आशंका के बीच 27 अप्रैल की रात तुर्किये से सात सी-130 हरक्यूलिस विमान युद्ध सामग्री लेकर कराची और इस्लामाबाद पहुंचे। पाकिस्तानी सेना के कई टैंक और फाइटर जेट पुराने हैं ऐसे में पाकिस्तान युद्ध सामग्री जुटा रहा है। इधर पहलगाम हमले की भ्रामक रिर्पोटिंग को लेकर भारत ने 28 अप्रैल को कई पाकिस्तानी यू-टयूब चैनल्स पर बैन लगा दिया है। इनमें क्रिकेटर शोएब अख्तर, डॉन न्यूज, समा टीवी और जियो न्यूज शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः सीजफायर तोड़ने से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, LOC पर पांचवे दिन फायरिंग
भारत से पंगा न ले शहबाज
इस बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने भाई और पीएम शहबाज शरीफ को भारत को लेकर चेताया है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ कोई पंगा नहीं ले। उन्होंने कहा कि शांति बहाल करने के लिए राजनयिक संसाधनों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। सूत्रों की मानें तो शहबाज ने भाई नवाज को बताया कि उसने किस तरह भारत के फैसलों का जवाब दिया है। शहबाज ने अपने भाई नवाज से कहा कि भारत ने सिंधु जल संधि पर एकतरफा फैसला करके युद्ध के जोखिम को बढ़ा दिया है। इस पर नवाज ने सलाह देते हुए कहा कि वह इस मामले पर आक्रामक रुख न अपनाएं और तनाव कम करने के लिए कुटनीतिक चैनलों का इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ेंः भारत ने पाकिस्तान को UN में लताड़ा, पहलगाम हमले को लेकर भारतीय डिप्लोमेट ने रखा देश का पक्ष
संबंधित खबरें
केमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
3 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, मारे गए 12 लोग
3 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
10 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
11 hrs agoLIVE: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन- राहुल गांधी
12 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
12 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines