भारत ने UN में उड़ाई पाकिस्तान की धज्जियां, कहा- आपके मंत्री ने स्वीकारा कि आतंकवाद को पैसा-प्रशिक्षण देते

भारत ने यूनाइटेड नेशन्स में पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दीं। भारतीय डिप्लोमेट ने UN में भारत का पक्ष रखा और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान को लताड़ लगाई। भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री का कबूलनामा भी यूनाइटेड नेशन्स में बताया।

United Nations Indian Diplomat Yojana Patel

(दीपक दुबे, दिल्ली)

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले से भड़के भारत ने पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। इंडियन डिप्लोमेट योजना पटेल के द्वारा भारत का पक्ष यूनाइटेड नेशन्स में रखा गया। नाम लिए बिना उन्होंने अपने संबोधन में किहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने नेशनल टेलीविजन पर पूरी दुनिया के सामने आतंकवादियों को ट्रेनिंग और फंड देने की बात कबूली है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक विशेष प्रतिनिधिमंडल भारत के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा है।

विज्ञापन

भारत को कमजोर करने के लिए आतंकी गतिविधियां कर रहा है। भारत पर निराधार आरोप लगा रहा है। भारत ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान को खूब सुनाया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के संबंध और बिगड़ गए हैं। भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर तनाव का माहौल बना हुआ है। पहलगाम आतंकी हमले से भारत भड़का हुआ है और पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने के लिए आतुर है।

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ भारत जुटा रहा समर्थन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। भारत पाकिस्तान सीमा पर भी तनाव का माहौल बना हुआ है। भारत पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करना चाहता है। इसके लिए भारत दुनियाभर के देशों से समर्थन जुटा रहा है। भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से दुनियाभर के 100 देशों के राजनयिकों को बुलाकर बातचीत भी की गई है। पहलगाम आतंकी हमले को देखकर भारत सरकार, भारतीय सेना और देशवासी गुस्से में हैं।

पहलगाम के मृतकों का बदला लेने के लिए बेताब हैं। भारत इस बार पाकिस्तान को सबक सिखााना चाहता है, ताकि वह भविष्य में इस तरह की हिमाकत न कर पाए। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दुनियाभर के देशों को संबोधित करके कह चुके हैं कि भारत अपने दुश्मन को सबक सिखाएगा। पहलगाम के दोषियों को कड़ी सुरक्षा देगा। आतंकवाद का समूल नशा करेगी और आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त करेगा। दुश्मनों को अपनी हरकतों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ