सीजफायर तोड़ने से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, LOC पर पांचवे दिन फायरिंग

पाकिस्तानी सेना ने लगातार पांचवे दिन जम्मू-कश्मीर सीमा पर गोलीबारी की। गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने बारामुला, कुपवाड़ा और अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की।

Ceasefire violation Pakistan firing

Ceasefire violation Pakistan firing

पाकिस्तानी सेना ने लगातार पांचवे दिन जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर गोलीबारी की। इसके बाद भारतीय सेना ने फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि 28 और 29 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना कुपवाड़ा और बारामुला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे छोटे हथियारों से गोलीबारी की। हमारे सैनिकों ने भी गोलीबारी का प्रभावी तरीके से जवाब दिया है।

विज्ञापन

बता दें कि पाकिस्तानी सेना पहलगाम हमले के बाद भारत के उठाए गए सख्त कदमों के बाद लगातार गोलीबारी कर रहा है। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। पिछले 5 दिनों से हो रही गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल सेना के जवानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कही ये बात

पूरा देश पहलगाम आतंकी हमले के बाद गम में है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि आतंकियों से बदला लिया जाएगा। पीएम ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुख पहुंचाया है। पीड़ित परिवारों के लिए हर भारतीय के मन में संवेदना है। पीएम ने आगे कहा कि हर भारतीय चाहे वह किसी भी धर्म का हो, कोई भी भाषा बोलता हो उनको इस हमले का दर्द है। आज हर भारतीय का खून आतंकी हमले की तस्वीरें देखकर खौल रहा है।

विज्ञापन

बता दें कि हमले के बाद से ही भारतीय सेना ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। अब तक भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर में 10 आतंकियों के घर गिरा चुकी है। उधर पाकिस्तानियों के देश छोड़ने का आज आखिरी दिन है। सरकार ने पहलगाम हमले के बाद 48 घंटे के अंदर सभी पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का आदेश दिया था। इसके अलावा सरकार ने सिंधु जल संधि को स्थगित किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ