भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में गिराए थे जो लड़ाकू विमान JF-17, पाकिस्तान उन्हीं को 'सुपरहिट' बताकर दुनिया को ठगने की तैयारी में

पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान JF-17 के प्रदर्शन पर कई दावे कर रहा है, भारत ने इनका खंडन किया है. भारतीय सेना ने जिस पांच पाकिस्तानी विमानों को मार गिराया था, उनमें F-16 और JF-17 जेट शामिल थे.

Pakistani

पाकिस्तान, सऊदी अरब और बांग्लादेश को लड़ाकू विमान बेचने की फिराक में है.

आर्थिक कंगाली और भारी कर्ज से जूझ रहे पाकिस्तान ने सऊदी अरब और बांग्लादेश को लड़ाकू विमान बेचने की तैयारी कर रहा है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि मई 2025 में भारत के साथ हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद चीनी मूल के JF-17 थंडर लड़ाकू विमानों की मांग ग्लोबल मार्केट में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. साथ ही पाकिस्तान का मानना है कि इन विमानों की बिक्री से इतना पैसा मिलेगा कि अगले 6 महीनों में उसे IMF (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) से कर्ज मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन

हालांकि, पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान JF-17 के प्रदर्शन पर कई दावे कर रहा है, भारत ने इन दावों का खंडन किया है. कुछ महीने पहले, भारतीय वायु सेना ने दोहराया था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सेना ने पांच पाकिस्तानी जेट विमानों को मार गिराया था, जिनमें F-16 और JF-17 जेट शामिल थे.

विज्ञापन

पाकिस्तानी टीवी चैनल जियो न्यूज को दिए इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने यह बड़ा दावा करते हुए कहा, ‘हमारे विमानों का परीक्षण हो चुका है, और हमें इतने ऑर्डर मिल रहे हैं कि पाकिस्तान को छह महीने में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की जरूरत नहीं पड़ सकती है.’ उन्होंने आगे दावा किया कि भारत के साथ झड़प में दुनिया ने पाकिस्तानी सेना की ताकत देखी.

विज्ञापन

बता दें, हाल के महीनों में, पाकिस्तान ने सऊदी अरब, बांग्लादेश और लीबिया जैसे देशों के साथ हथियारों की डील की है.

विज्ञापन

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सऊदी अरब के लगभग 2 अरब डॉलर के लोन को JF-17 लड़ाकू विमान सौदे में बदलने के लिए बातचीत कर रहा है. इसके अलावा, पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ भी चर्चा की है. पिछले महीने, इस्लामाबाद ने लीबिया के साथ 4 अरब डॉलर से अधिक का हथियारों का सौदा किया, जिसमें ये जेट शामिल हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ