Arif Khan
आरिफ खान मंसूरी को डिजिटल मीडिया में करीब 15 वर्षों का अनुभव है . वर्तमान में न्यूज24 की डिजिटल विंग में कार्यरत हैं. इससे पहले देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं.
Read More---विज्ञापन---
सरहद पर अपनी नापाक हरकतों से बाज न आने वाला पाकिस्तान अब एक नई और खतरनाक साजिश रच रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के करीब न केवल अपनी रक्षात्मक घेराबंदी मजबूत करनी शुरू कर दी है, बल्कि भारतीय चौकियों की जासूसी के लिए ‘ह्यूमन शील्ड’ और ड्रोन का सहारा ले रहा है.
पाकिस्तानी सेना नागरिक आबादी को ढाल बनाकर भारतीय चौकियों की रेकी कर रही है. इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने एलओसी पर अपने सबसे घातक SSG कमांडोज को भी तैनात किया है, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि वह किसी बड़ी घुसपैठ की फिराक में है.
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में LoC और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देखे गए संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षा बल अलर्ट
रविवार को पाकिस्तान ने भारतीय अग्रिम चौकियों के पास कई जासूसी ड्रोन उड़ाए. भारतीय सेना ने मुस्तैदी दिखाते हुए इन ड्रोन्स पर तत्काल फायरिंग की और कड़ा जवाब दिया. भारतीय रक्षा बलों की सक्रियता को देखते हुए पाकिस्तानी ड्रोन वापस सीमा पार भाग खड़े हुए. सेना इन ड्रोन्स की फ्रीक्वेंसी और उनके रूट की गंभीरता से जांच कर रही है.
भारतीय सेना के पास सीमा पार हो रही हर छोटी-बड़ी हलचल की एक-एक डिटेल मौजूद है. पाकिस्तान चाहे नागरिकों की आड़ ले या आधुनिक ड्रोन्स की, भारतीय सेना के रडार और निगरानी तंत्र से कुछ भी छिपा नहीं है. घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए सेना ने एलओसी पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है और एंटी-ड्रोन सिस्टम को सक्रिय कर दिया है.
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान की साजिश बेनकाब, लश्कर आतंकी बोला- सेना की शह पर चलता है आतंक का पूरा नेटवर्क
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।