‘हमारा परमाणु बम सिर्फ भारत के खिलाफ’, पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी, इजरायल और US को लेकर कही ये बात

पाकिस्तान के परमाणु इरादों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. एक पाकिस्तानी कमेंटेटर ने साफ कहा कि देश का न्यूक्लियर बम सिर्फ भारत के खिलाफ है, इजरायल और अमेरिका को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की गई.

pakistani atomic bomb

पाकिस्तान के मशहूर पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक नजम सेठी ने एक टीवी इंटरव्यू में पाकिस्तान की परमाणु नीति को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं. सेठी के मुताबिक पाकिस्तान का परमाणु बम कोई ‘इस्लामिक बम’ नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से भारत को ध्यान में रखकर बनाया गया एक ‘एंटी इंडिया’ हथियार है. उन्होंने साफ कहा कि दुनिया चाहे कुछ भी कहे, लेकिन पाकिस्तान का यह बम न तो इजरायल के खिलाफ है और न ही अमेरिका के लिए. इस बयान ने एक बार फिर दक्षिण एशिया में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल और पाकिस्तान की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन

‘नो फर्स्ट यूज’ पॉलिसी पर हस्ताक्षर से साफ इनकार

नजम सेठी ने दुनिया न्यूज चैनल पर बातचीत के दौरान खुलासा किया कि पाकिस्तान ने अभी तक परमाणु हथियारों के ‘पहले इस्तेमाल न करने’ (नो फर्स्ट यूज) के समझौते पर साइन नहीं किए हैं. उनका कहना है कि पाकिस्तान को इस समझौते से दूर ही रहना चाहिए. सेठी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय समुदाय और भारत लगातार पाकिस्तान पर इस बात का दबाव बनाते हैं कि वह पहली बार परमाणु हमला न करने का वादा करे. लेकिन पाकिस्तान का मानना है कि ऐसा करने से उसकी रक्षात्मक ताकत कमजोर हो जाएगी और वह भारत के सामने खुद को असुरक्षित महसूस करेगा.

विज्ञापन

पारंपरिक जंग में हार का डर और परमाणु विकल्प

पाकिस्तानी पत्रकार ने बेहद ईमानदारी से पाकिस्तान के डर को स्वीकार करते हुए कहा कि उनका देश पारंपरिक युद्ध में भारत के सामने टिक नहीं सकता. सेठी का दावा है कि अगर भारत पारंपरिक हथियारों से पाकिस्तान पर हमला करता है, तो पाकिस्तान के पास अपनी रक्षा के लिए परमाणु हथियार इस्तेमाल करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचेगा. उनके अनुसार जब देश के वजूद पर बन आती है, तो पाकिस्तान परमाणु हमला करने का हक रखता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान को किसी और देश से कोई खतरा नहीं है और यह बम सिर्फ भारत की धमकी के जवाब में तैयार किया गया है.

विज्ञापन

परमाणु तकनीक के प्रसार और वैश्विक दबाव की चिंता

नजम सेठी ने पाकिस्तान पर पड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय दबाव की असली वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार रहेंगे, दुनिया को हमेशा यह डर सताता रहेगा कि वह इस तकनीक को किसी अमीर इस्लामिक देश को बेच सकता है. दुनिया के शक्तिशाली देशों को लगता है कि आर्थिक तंगी के दौर में पाकिस्तान परमाणु तकनीक का सौदा कर सकता है, जिससे वैश्विक सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है. इसी डर की वजह से पाकिस्तान पर हमेशा दबाव बना रहता है और उसकी परमाणु गतिविधियों की कड़ी निगरानी की जाती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ