उद्घाटन के दिन ही लूट लिया मॉल, लाठी-डंडे लेकर पहुंची भीड़, चंद मिनटों में कर दिया खाली; वीडियो वायरल

World News in Hindi: सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियो वायरल होते हैं। जो देखते ही देखते बहस का विषय बन जाते हैं। कई बार लड़ाई-झगड़े या लूट के वीडियो वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें भीड़ एक मॉल में जमकर लूटपाट करती दिख रही है। इस वीडियो के बारे में विस्तार से जानते हैं।

loot

World Latest News: सोशल मीडिया पर लूट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लोग एक मॉल से सामान लूटते दिख रहे हैं। इस मॉल में उद्घाटन के दिन ही लूट हो गई। भीड़ लाठी और डंडे लेकर आई और देखते ही देखते पूरा मॉल खाली कर दिया। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पाकिस्तान के कराची का है। जहां गुलिस्तान-ए-जौहर के ड्रीम बाजार में मॉल का उद्घाटन था। बता दें कि पाकिस्तान को निवेश के लिहाज से असुरक्षित माना जाता है। जिसकी वजह से यहां विदेशी निवेश काफी कम है। अगर कोई निवेशक यहां आने की सोचता है तो उसके साथ ऐसी घटनाएं होना आम बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉल में उद्घाटन के दिन ही अफरातफरी मच गई। एक रिपोर्ट के अनुसार मॉल की ओर से लोगों को रिझाने के लिए कई लुभावने ऑफर दिए गए थे। मॉल ने सोशल मीडिया पर अपना जमकर प्रमोशन किया था। जिसके कई वीडियो जारी किए गए थे। लेकिन यह उसे महंगा पड़ गया। इसके बाद शुक्रवार को मॉल का शुभारंभ किया गया। लेकिन यहां मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई। लाठी और डंडे लेकर घुसे लोग लूटपाट मचाने लगे। यह मॉल कराची के जौहर और राबिया सिटी इलाके के पास है। जहां शाम के समय काफी ट्रैफिक रहता है। तस्वीरों में मॉल के बाहर काफी संख्या में लोग फंसे दिख रहे हैं।

विज्ञापन

आधे घंटे में खाली कर दिया पूरा मॉल

लूटपाट के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लूटपाट के कारण मॉल की संपत्ति को खासा नुकसान पहुंचा है। कुछ लोगों ने बताया कि पुलिस भी वहां नहीं थी। तोड़फोड़ के दौरान लोग कपड़े आदि चोरी करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि आधे घंटे में लोग दुकान खाली कर गए। दोपहर को 3 बजे दुकान खोली थी। लेकिन साढ़े 3 बजे तक पूरी दुकान खाली हो गई। तोड़फोड़ के बाद कर्मचारी भी हैरान रह गए। एक कर्मचारी ने बताया कि हम तो लोगों के फायदे के लिए योजनाएं लेकर आए थे। लेकिन अराजकता का सामना करना पड़ा। कराची में काफी कम निवेश होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ