Video: भगदड़, दहशत और भीड़ के बीच इमरान खान को इस तरह मार दी गई गोली

Imran Khan attack

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर अटैक

इस्लामाबाद: इस वक्त पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान के पंजाब के वजीराबाद शहर में पीटीआई प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के एक कंटेनर के पास फायरिंग हुई है, जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं। पूर्व पीएम के मैनेजर राशिद और सिंध के पूर्व गवर्नर इमरान इस्माइल घायल हो गए हैं। इमरान खान सुरक्षित हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान के पैर में गोली लगी है और वह घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वीडियो में देखा जा सकता है की हमलावर किस तरह से गोली लगने के बाद भीड़ से बचकर भागने के प्रयास में है।

विज्ञापन

बता दें कि इमरान खान की रैली के दौरान फायरिंग करने वाले बंदूकधारियों की पहचान कर ली गई है। अभी तक मीडिया से प्राप्त तस्वीरों में इमरान खान के कंटेनर के पास रैली में दो लोगों को बंदूक लहराते हुए दिखाया गया है। पाक पंजाब के सीएम परवेज इलाही ने कहा है कि हमले के पीछे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ