जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने बदला ले लिया। इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान के खिलाफ एयर स्ट्राइक कर आतंकियों के कई ठिकाने ध्वस्त कर दिए। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच खबर आ रही है कि पाकिस्तानी सेना की एयर डिफेंस यूनिट को भारी नुकसान पहुंचा, जो पूरी तरह तबाह हो गया।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारतीय सशस्त्र बलों ने गुरुवार की सुबह पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। भारत की प्रतिक्रिया भी पाकिस्तान की ही तरह उसी तीव्रता से हुई है। विश्वसनीय जानकारी के अनुसार, लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : एयर स्ट्र्राइक के बाद वाटर स्ट्राइक-2, जानें कैसे हैं पाकिस्तान की नदियों के ताजा हालात?
इन इलाकों में हुए हमले
सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पाकिस्तान सेना के हेडक्वार्टर 9 डिफेंस सिस्टम यूनिट्स पर ड्रोन से हमला किा गया है, जिससे डिफेंस सिस्टम यूनिट्स को भारी क्षति पहुंची है। भारतीय सेना द्वारा दुश्मन की वायु रक्षा प्रणालियों को निशाना बनाने के लिए हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था।
ऐसे कई हमले कराची, लाहौर, गुजरांवाला, रावलपिंडी, चकवाल, बहावलपुर, मियांवाली, मियानो और अटक में भी किए गए।
चीन ने पाकिस्तान को मुहैया कराए थे एयर डिफेंस सिस्टम
रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी का उपयोग करते हुए नियंत्रण रेखा के पार अपनी गोलीबारी तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि चीन ने पाकिस्तान को HQ 9 एयर डिफेंस सिस्टम मुहैया कराए थे।
यह भी पढ़ें : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अब बनेगा ब्रांड? मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने किया आवेदन
संबंधित खबरें
पाकिस्तान-बांग्लादेश पर गहराया भुखमरी का संकट, टॉप-10 देशों की लिस्ट जारी
20 mins agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल से भरे टैंकर में लगी आग, नेवल माइंस से हुई टक्कर
1 hr agoनागरिकता का झूठा दावा, फिर चुनाव में वोटिंग का आरोप, US में भारतीय अरेस्ट
4 hrs agoहूती AI से दाग रहे मिसाइलें? जानें - कैसे चीन-ईरान की मदद से सऊदी को छकाया
4 hrs agoयुवाओं के विरोध-प्रदर्शन पर UN दूत के दावों पर भारत ने दिया करारा जवाब
5 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया और इंडिगो ने रद्द की फ्लाइट्स, नई एडवाइजरी जारी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, रूसी तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ
9 hrs agoभारत में हिरासत, कोर्ट समन के बाद लंदन पहुंचे ध्रुव राठी, प्रदर्शन का ऐलान
10 hrs agoLIVE: 22-25 अक्टूबर तक पूरे उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस
11 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप को झटका, व्हाइट हाउस की नई सेक्रेटरी ने 5 दिन में छोड़ा पद
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines