कर्ज में डूबे पाकिस्तानी भिखारी ने दावत पर खर्चे सवा करोड़, 20 हजार लोगों को बुलावा

World News in Hindi: पाकिस्तान के गुजरांवाला का एक भिखारी खानदान चर्चा में है। इस भिखारी खानदान ने अपनी दादी के 40वें पर शानदार दावत दी है। जिसमें 20 हजार लोगों को बुलाया गया था। ये खानदान पहले से भारी कर्ज में डूबा है। इसके बाद भी शानदार आयोजन किया।

world news in hindi

World Latest News: पाकिस्तान में भयंकर गरीबी के हालात हैं। लगातार भूखमरी और आतंक से जूझ रहे पाकिस्तान से चौंका देने वाली खबर सामने आई है। इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। दरअसल मामला एक भिखारी परिवार से जुड़ा है। इस भिखारी खानदान ने अपनी दादी के 40वें (निधन के 40 दिन बाद) पर शानदार दावत का आयोजन किया। इस दावत में 20 हजार लोगों को बुलाया गया था। दावत पर सवा करोड़ रुपये खर्चा आया। आयोजन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर लोग कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

250 बकरों का मीट परोसा

दावत पाकिस्तान के गुजरांवाला के भिखारी परिवार ने दी। दादी के 40वें पर पंजाब के कई शहरों से हजारों लोगों को बुलाया गया था। लोग भिखारी परिवार के आयोजन को देख आश्चर्यचकित रह गए। भिखारी परिवार के मुखिया के अनुसार उन लोगों ने पूरे पाकिस्तान को बुलाया था। समारोह में आए लोगों को सीरी पाए, मुरब्बा दिए गए। छोटा गोस्त और कोल्ड ड्रिंक भी सर्व की गई।

विज्ञापन

समारोह की शुरुआत में मेहमानों को पारंपरिक नाश्ते का मेन्यू दिया गया था। शाम को दावत में खास व्यंजन दिए गए। इसके लिए 250 बकरों का मीट परोसा गया। मेहमानों ने नान मटरगंज (मीठे चावल), कोमल मटन का स्वाद चखा। गाजर और सेब के खास व्यंजनों के अलावा कई प्रकार के पेय पदार्थ सर्व किए गए थे।

विज्ञापन

लोग आयोजन पर उठा रहे सवाल

इस भव्य समारोह को गुजरांवाला के कैंट इलाके में रहवाली रेलवे स्टेशन के पास आयोजित किया गया था। हजारों लोगों को शमियाने के नीचे बैठाकर पकवान परोसे गए। इस समारोह के बाद भिखारी परिवार के खर्चों और जीवनशैली को लेकर भी लोगों के बीच चर्चाएं चलने लगी हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर भिखारी परिवार के पास इतना पैसा आया कहां से? बताया जा रहा है कि ये परिवार पहले से ही करोड़ों के कर्ज में डूबा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ