Pakistan Gold Reserves worth Rs 80,000 Crore: पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था के किस्से पूरी दुनिया में सुनने को मिल रहे हैं। देश की चरमराती हालत को संभालने के लिए पाकिस्तान दूसरे देशों से कर्ज मांगता फिर रहा है। हालांकि इसी बीच भारत से गुजरने वाली एक नदी पाकिस्तान के लिए वरदान साबित हुई है। इस नदी में सोने की बड़ी खान मिली है, जिससे रातों-रात पाकिस्तान की चांदी हो गई है।
गोल्ड रिजर्व की कीमत
हम बात कर रहे हैं सिंधु नदी की। जम्मू कश्मीर और PoK के रास्ते पाकिस्तान में एंट्री करने वाली सिंधु नदी में सोने की खान मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सोने की कीमत 80,000 करोड़ रुपए तक हो सकती है। यह खबर मिलते ही पाकिस्तान में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और सरकार ने इसे जल्द से जल्द निकालने की तैयारी भी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- Fire in South Carolina: भयंकर अग्निकांड में 1,200 एकड़ जमीन लपेटे में, कैरोलिना में दहशत
सरकारी कंपनी को मिला कॉन्ट्रैक्ट
पाकिस्तान की सरकारी कंपनी NESPAK (National Engineering Services Pakistan) ने यह गोल्ड रिजर्व निकालने की जिम्मेदारी ली है। इसके अलावा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का माइंस एंड मिनरल्स विभाग भी इस काम में NESPAK की मदद करेगा। दोनों कंपनियों ने नदी से सोना निकालने के लिए हाथ मिलाया है।
खैबर पख्तूनख्वा में मिला सोना
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से NESPAK के एमडी जरघाम इशाक खान ने बताया कि हमने इसके लिए एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। यह पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। सिंधु नदी से मिलने वाला सोना गोल्ड माइन सेक्टर की बड़ी उपलब्धी होगी। इसी साल की शुरुआत में खबर सामने आई थी कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से बहने वाली सिंधु नदी में सोना मिला है और आसपास के लोग इस सोने का अवैध खनन कर रहे हैं।
लोकल कॉन्ट्रैक्टर ने मांगी थी अनुमति
सिंधु नदी में सोना निकलने की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गईं। लोकन माइनिंग कॉन्ट्रैक्टर ने सोना निकालने के लिए पंजाब सरकार से सहमति मांगी थी, मगर सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी।
चीन में भी सोने की बड़ी खान
बता दें कि न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत के दूसरे पड़ोसी देश चीन के पास भी बड़ी संख्या में सोने की खान उपलब्ध है। चीन में मौजूद सोने के खदानों में 168 टन सोने का अनुमान लगाया गया है। कुछ महीने पहले चीन को भी 2 बड़ी सोने की खादानें मिली थीं।
यह भी पढ़ें- क्या ट्रंप को ‘सॉरी’ बोलेंगे जेलेंस्की? लंदन में 4 बड़ी बातों पर बनी सहमति
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
8 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
14 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
21 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
22 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines