Fire in South Carolina: भयंकर अग्निकांड में 1,200 एकड़ जमीन लपेटे में, कैरोलिना में दहशत

South Carolina Fire Video: बीते दिन उत्तरी और दक्षिणी कैरोलिना में शुष्क मौसम और तेज हवाओं के बीच जंगलों में आग लग गई। जिसपर काबू पाने के लिए कई टीमें लगी हुई हैं। हाल ही में आग का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है।

Us News South Carolina forests

South Carolina Fire Video: रविवार को उत्तरी और दक्षिणी कैरोलिना में जंगलों में आग भड़क उठी। तेज हवाओं के बीच आग पर काबू पाने के लिए टीमें लगातार संघर्ष कर रही हैं। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने आग के बढ़ते खतरे को देखते हुए कुछ क्षेत्रों को खाली कराने का आदेश दिया है। समुद्र तट के ज्यादातर हिस्सों में इमरजेंसी शेल्टर बनाए गए हैं। आग लगने के बाद रविवार को इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया। आग का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां के हालात कितने खराब हैं।

विज्ञापन

1,200 एकड़ जमीन जली

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण कैरोलिना में रविवार सुबह 10 बजे तक जंगल की आग ने लगभग 1,200 एकड़ भूमि को जला दिया था। नेशनल मौसम सेवा ने भी जॉर्जिया से लेकर न्यू जर्सी तक जंगल में आग लगने की चेतावनी जारी की है। बिगड़ते हालात को देखते हुए, दक्षिण कैरोलिना के गवर्नर हेनरी मैकमास्टर ने इमरजेंसी का ऐलान कर दिया।

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह एक इमरजेंसी है, जिसके लिए हमारी टीमों के लोग इस जंगली आग से जनता की रक्षा करने के लिए अपना जीवन जोखिम में डाल रहे हैं। उनके पास वह सभी संसाधन हैं जिनकी उन्हें जरूरत है।

विज्ञापन

ज्यादा खतरा किन इलाकों में?

इस आग से होरी काउंटी और सिक्स माइल ज्यादा प्रभावित हुए हैं। होरी काउंटी में आद बुझाने के लिए सभी संसाधन मौजूद हैं। जिसमें आग पर पानी डालने वाले विमान भी शामिल हैं। वहीं, साउथ कैरोलिना फॉरेस्ट्री कमीशन के पास घटनास्थल पर 10 बुलडोजर और 34 यूनिट्स मौजूद हैं। हालांकि, अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है, तेज हवाओं के साथ यह आसपास के इलाके में फैलती जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ