Pakistan Election Result 2024 : पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतगणना हो रही है। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का जलवा बरकरार है। चुनाव आयोग ने भले ही इमरान खान की पार्टी पीटीआई और चुनाव चिह्न को रद्द कर दिया, लेकिन उनके समर्थित उम्मीदवारों ने चुनाव में खेल कर दिया है। आइए देखते हैं चुनाव आयोग के अपडेट आंकड़े।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थकों ने चुनाव में निर्दलीय ही ताल ठोंक दिया। इन निर्दलीय उम्मीदवारों को न तो पार्टी का चुनाव चिह्न मिला था और न ही इमरान खान रैली करने आए थे। इसके बाद भी निर्दलीय प्रत्याशी मुख्य विपक्षी पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) को जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं। स्थिति यह है कि पाकिस्तान के तीन बार रह चुके प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी भी पीछे चल रही है।
यह भी पढ़ें : कौन है Imran Khan का वो ‘योद्धा’, मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे को हराया जिसने
देखें चुनाव आयोग के अपडेट आंकड़े
पाकिस्तान चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इमरान खान समर्थित उम्मीदवार 28 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि नवाज शरीफ की पार्टी PML-N और बिलावल भुट्टो की पीपीपी पार्टियां 18-18 सीटों पर बढ़त बना रखी हैं। वहीं, फज़ल-उर-रहमान की पार्टी JUI-F का खाता नहीं खुला है। साथ ही अन्य निर्दलीय उम्मीदवार भी 5 सीटों पर आगे हैं।
यह भी पढ़ें : Pakistan चुनाव परिणाम में सरेआम धांधली के वीडियो! कहीं जमीन पर बैठकर लगाईं मुहर, कहीं मतपेटी लेकर भागे लोग
266 सीटों पर हुआ मतदान
आपको बता दें कि पाकिस्तान में नेशनल असेंबली की 336 सीटों में से 266 सीटों पर डायेक्ट चुनाव होता है। देश की जनता इन सीटों पर वोट डालती है, जबकि रिजर्व 70 सीटों में से 10 सीटें गैर मुस्लिमों के लिए और 60 सीटें महिलाओं के लिए होती हैं। पाकिस्तान में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 169 सदस्यों की जरूरत है।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines