Pakistan चुनाव परिणाम में सरेआम धांधली के वीडियो! कहीं जमीन पर बैठकर लगाईं मुहर, कहीं मतपेटी लेकर भागे लोग

Pakistan Election 2024 Result Scam Video: पाकिस्तान में आम चुनाव 2024 के परिणामों में सरेआम हेरफेर की जा रही है, जिससे जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

Pakistan Election Result Scam Videos Snapshot

पाकिस्तान चुनाव परिणाम में सरेआम चल रही धांधली को दिखाती तस्वीरें।

Pakistan Election Result News In Hindi: पाकिस्तान में आम चुनाव 2024 के परिणाम इमरान खान के पक्ष में जा रहे हैं। वहीं मतगणना के बीच चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की कोशिशें भी की जा रही हैं। सरेआम धांधली किए जाने के आरोप हैं। ऐसा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

दावा किया जा रहा है कि इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) चुनाव परिणामों में लीड कर रही है और यह विरोधियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इसलिए सरेआम चुनाव परिणामों का रूख बदलने की कोशिश की जा रही है। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करके बताया गया है कि किस तरह इमरान खान की PTI का जनादेश चुराने की कोशिश की जा रही है?

विज्ञापन

मतगणना केंद्र में घुसकर मतपेटियां ले गए लोग

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ लोग जमीन पर बैठकर मतपत्रों पर मुहर लगा रहे हैं। एक वीडियो में कुछ लोग मतदान केंद्र से बोरियों में भरकर कुछ ले जाते दिख रहे हैं, जबकि पुलिस वाले उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन लोग बोरी लेकर बाइक पर बैठकर फरार हो जाते हैं। दावा किया जा रहा है कि बोरियों में मतपेटियां हैं, जिन्हें सरेआम चुरा कर ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन

तीसरे वीडियो में लाहौर से PTI उम्मीदवार डॉ. यास्मीन रशीद नजर आ रही हैं, जो दावा कर रही हैं कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में खुलेआम धांधली चल रही है। वह नवाज शरीफ को पहले ही पछाड़ चुकी हैं, लेकिन कुछ लोग कमरों की लाइटें बंद करके हेरफेर कर रहे हैं। उनका कहना है कि MQM सिंध से विरोधी पार्टी 6 या 7 सीटें कैसे जीत सकती है, जबकि कोई भी उन्हें वोट नहीं देना चाहता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ