LoC पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार चली गोलियां, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

भारत और पाकिस्तान के बीच फिर गोलीबारी हुई है. बीती रात पाक सेना ने सीमा पार से गोलियां बरसाईं, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार सीमा पर तनाव पैदा हुआ है, जिसकी वजह अभी तक पता नहीं चली है.

India Pakistan Firing LOC

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर चलाया था।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना ने पहली बार LoC पर भारी गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. शुक्रवार रात करीब 11 बजे जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के तरकुंडी सेक्टर में LoC पर सीमा पार से फायरिंग हुई. गोलीबारी होते ही भारतीय सेना के जवानों ने जवाबी फायरिंग की. पहले भारतीय सेना ने पाक सेना की हरकत को उकसावे की कार्रवाई समझा. लेकिन जब भारी गोलीबारी होने लगी तो भारतीय सेना ने भी पलटवार करते हुए फायरिंग की. इसके बाद देररात रुक-रुक कर पाक सेना गोलीबारी करती रही, भारत जवाब देता रहा.

विज्ञापन
विज्ञापन

POK के हालातों से ध्यान भटकाने का प्रयास

भारतीय सैन्य अधिकारियों के अनुसार, आजकल पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में तनाव है पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं पूरी दुनिया की नजर POK के हालातों पर है, लेकिन मुद्दे से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए भारतीय सीमा पर फायरिंग जैसी नापाक हरकतें कर रहा है. भारतीय सेना बॉर्ड पर हालातों पर नजर रखे हुए है. क्योंकि सीमा पर फायरिंग की आड़ में आतंकी भारत में घुसपैठ कर चुके हैं. देश में बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. इसी आशंका के चलते LoC पर गश्ती और चौकसी बढ़ा दी गई है.

इलाके में हाई अलर्ट और सर्च ऑपरेशन शुरू

बता दें कि शनिवार सुबह सेना के जवानों ने तारकुंडी और उसके आस-पास के इलाकों की घेराबंदी की. साथ ही सर्च ऑपरेशन चलाकर कोना-कोना खंगाला, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रात के अंधेरे में और गोलीबारी का फायदा उठाकर किसी तरह घुसपैठ तो भारत में नहीं हुई, पूरे राजौरी और LoC के आस-पास वाले इलाके में जवानों की बड़ी टुकड़ी तैनात कर दी गई है. बम और डॉग स्कवायड के साथ तलाशी ली गई, लेकिन सर्च में भी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. गृह मंत्रालय और सेना के आला अधिकारियों ने LoC पर गश्त और टाइट करने के आदेश दिए हैं.

विज्ञापन

LoC के पास अवैध मस्जिद और मदरसे हटाए

बता दें कि राजस्थान में बीते दिनों जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में ऑपरेशन क्लीन चलाया गया था. इसके तहत सरकारी जमीन पर बनी अवैध मस्जिदों और मदरसों को हटा दिया गया था. यह कार्रवाई जैसलमेर जिले के नाचना, तनोट और शाहगढ़ इलाकों में मीरपुर, हिंदोलों की ढाणी, अहमदपुरा और धानाना जैसे गांवों में की गई राजस्व विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में JCB चलाई गई थी. जिन गांवों या ढाणियों में ऑपरेशन क्लीन चलाया गया है, वे अंतरराष्ट्रीय सीमा के अंदर करीब 50 किलोमीटर के दायरे में आते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ