Punjabi passengers killed Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हमलावरों ने बस रोककर 9 यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बलूचिस्तान के झोब क्षेत्र की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बस कलेटा से लाहौर जा रही थी। इस दौरान हमलावरों ने बस को रोक लिया और पहचान पत्र के जरिए यात्रियों की पहचान की इसके बाद पंजाब से संबंध रखने वाले यात्रियों को बस से उतार लिया। इसके बाद अज्ञात स्थान पर ले जाकर उनकी हत्या कर दी।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यात्रियों को बस से उतारकर किसी और जगह पर ले जाया गया इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मारे गए सभी लोगों के शव जब्त कर लिए हैं और उनको बारखान जिले के रेखनी हॉस्पिटल में रखा गया है। वहीं अधिकारियों ने इस घटना को आतंकी घटना बताया है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः ताइवान में चीन ने की घुसपैठ, इसके पहले भी चीनी जहाज कर चुके हैं कोशिश
हमला देश के खिलाफ युद्ध
मामले में बलूचिस्तान के सीएम का बयान भी सामने आया है। उन्होंने इस कृत्य को आतंकी करार देते हुए चेतावनी भी दी है। हमलावरों ने जानबूझकर पाकिस्तानी पहचान के कारण मासूम लोगों की जान ली है। उन्होंने कहा कि इनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमलावरों को जल्द ही पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने इस हमले को देश के खिलाफ युद्ध करार दिया।
बता दें कि बलोच विद्रोहियों ने पाकिस्तान की नाक में दम कर रखा है। बलोच विद्रोहियों ने पिछले दिनों क्वेटा, मस्तुंग और लोरालाई में भी हमले किए। इससे पहले पंजाब प्रांत में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को भरे बाजार में उड़ा दिया था। इस हमले में 15 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे।
पाकिस्तान की सरकार ने भी घटना की निंदा की है। पीएम शहबाज शरीफ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। दोषियों को पकड़कर सख्त सजा दी जाएगी।
ये भी पढ़ेंः 120 मौतें, भयंकर तबाही, टूटा 50 साल का रिकॉर्ड, टेक्सास में विनाशकारी बाढ़ से कैसे हैं हालात?
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
4 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
6 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
10 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
11 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
14 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
14 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
18 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
18 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
19 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines