इंटरनेशनल कोर्ट में पाकिस्तान की फिर एक बार फजीहत हुई है. पश्तून तहफ्फुज मूवमेंट (PTM) के चीफ मंजूर पश्तीन ने आसिम मुनीर की सेना और खुफिया एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि ये दोनों पश्तून इलाकों में आतंकवादी समूहों को फंडिंग और ट्रेनिंग देकर पाल रहे हैं. पश्तीन ने ये भी आरोप लगाया है कि आतंकवाद विरोधी अभियानों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, वो ऐसा करके स्थानीय आबादी को जबरदस्ती विस्थापित कर रहे हैं और खनिज संपदा पर कब्जा कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान-अफगानिस्तान में फिर बढ़ा तनाव, डूरंड लाइन पर अफगान फोर्स से झड़प में 7 सैनिक ढेर
पश्तानी ने लगाए आरोप
‘हेग जस्टिस डायलॉग-2026’ में पश्तीन ने दावा किया कि दो दशकों से ज्यादा वक्त तक चलाए गए मिलिट्री ऑपरेशन की वजह से हजारों पश्तून नागरिकों की मौत हुई, हजारों गायब हो गए और लाखों लोगों को वहां से जाना पड़ा. लेकिन हैरानी की बात ये है कि खैबर पख्तूनख्वा में अब तक शांति कायम नहीं हुई है. जिस वक्त पश्तीन अपनी बात रख रहे थे, उस दौरान पाकिस्तान के डिप्लोमेट आसिफ दुर्रानी और राजदूत वहां से उठकर चले गए.
इंटरनेशनल कोर्ट में पाकिस्तान की कब-कब फजीहत?
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) और बाकी ग्लोबल मंचों पर पाकिस्तान को कई बार बड़ी कानूनी और राजनयिक हार का सामना करना पड़ा है. इंटरनेशनल कोर्ट में कुलभूषण जाधव मामला और अटलांटिक विमान एक्सीडेंट केस जैसी घटनाओं में पाकिस्तान के तर्कों को सिरे से खारिज कर दिया गया. भारत ने कुलभूषण जाधव केस में मई 2017 में ICJ का रुख किया. जुलाई 2019 में इंटरनेशनल कोर्ट ने पाकिस्तान को जाधव की फांसी की सजा पर रोक लगाने और भारत को तुरंत काउंसलर एक्सेस देने का आदेश दिया. सिंधु जल संधि विवाद और इंटरनेशनल बिजनेस और निवेश से जुड़े मामले में भी पाकिस्तान अपनी फजीहत करा चुका है.
ये भी पढ़ें- इस्लामिक देश होने के बावजूद भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तकरार क्यों? किस बात को लेकर है विवाद
संबंधित खबरें
ईरान के नए रक्षा मंत्री ने ट्रंप को ललकारा, बोले-बम गिराया तो बख्शेंगे नहीं
1 hr agoफ्रांस-इटली के बाद पुर्तगाल में भड़के GenZ, जानें सड़कों पर क्यों उतरे लोग?
3 hrs agoलंदन में ध्रुव राठी के खिलाफ भी लगे नारे, आमने-सामने आए 2 गुट
8 hrs agoफ्रांस का लिमोज टाउन हॉल हिंसक झड़पों में तबाह, धू-धू कर जली ऐतिहासिक इमारत
8 hrs agoअफगान फोर्स के साथ झड़प में 7 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, डूरंड लाइन पर फिर तनाव
10 hrs agoपाकिस्तान-बांग्लादेश पर गहराया भुखमरी का संकट, टॉप-10 देशों की लिस्ट जारी
1 day agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल से भरे टैंकर में लगी आग, नेवल माइंस से हुई टक्कर
1 day agoनागरिकता का झूठा दावा, फिर चुनाव में वोटिंग का आरोप, US में भारतीय अरेस्ट
1 day agoहूती AI से दाग रहे मिसाइलें? जानें - कैसे चीन-ईरान की मदद से सऊदी को छकाया
1 day agoयुवाओं के विरोध-प्रदर्शन पर UN दूत के दावों पर भारत ने दिया करारा जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines