हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

भारत-इजरायल दोस्ती से कांपे आसिम मुनीर! ईरान, सऊदी और तुर्किये के सामने रोया रोना; जानें- तेहरान में क्यों उगला जहर

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मोहसेन रेजाई ने दावा किया है कि मुनीर ने हिंदुओं और यहूदियों के बीच बढ़ते संबंधों को लेकर चेतावनी दी है, जो मुसलमानों और पाकिस्तान के खिलाफ हैं.

विज्ञापन
मोहसेन रेजाई ने दावा किया है कि मुनीर ने हिंदुओं और यहूदियों के बीच बढ़ते संबंधों को लेकर चेतावनी दी है. (Photo: ANI)

पाकिस्तान के CDF आसिम मुनीर बौखलाए हुए हैं और इसकी वजह है हिंदुओं और यहूदियों के बीच बढ़ती करीबी. ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मोहसेन रेजाई ने दावा किया है कि मुनीर ने हिंदुओं और यहूदियों के बीच बढ़ते संबंधों को लेकर चेतावनी दी है, जो मुसलमानों और पाकिस्तान के खिलाफ हैं. कहा जा रहा है कि 26 अक्टूबर को तेहरान में हुई चार देशों की सुरक्षा बैठक के दौरान मुनीर ने ये टिप्पणी की. मोहसेन का एक वीडियो सामने आया है , जिसमें वो मुनीर और तुर्किए के खुफिया चीफ इब्राहिम कलिन के बारे में बात करते हुए भारत-इजरायल के रिश्तों को पाकिस्तान को दुनियाभर के मुसलमानों के लिए खतरा बता रहा हैं.

ये भी पढ़ें: ‘मुनीर सेना ने बनाए आतंकी…’ इंटरनेशनल कोर्ट में पाकिस्तान को निशाने पर लिया, गवाही सुन भाग गए राजदूत

बैठक में कौन-कौन शामिल?

इजरायल और अमेरिका को लेकर जारी तनाव के बीच 26 अक्टूबर की हुई इस बैठक में ईरान, पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की शामिल हुए. पाकिस्तान की ओर से फील्ड मार्शल आसिम मुनीर, तुर्किए से इब्राहिम कालिन, सऊदी अरब की ओर से रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान और ईरान की तरफ से सुरक्षा प्रमुख रेजाई ने हिस्सा लिया. बैठक से कुछ दिन पहले आसिम मुनीर ने तेहरान का दौरा किया था. इस दौरान मुनीर और रेजाई की बातचीत के कई वीडियो भी सामने आए. वहीं 20 अक्टूबर को अल अरबिया ने जो फुटेज जारी किया, उसमें मुनीर का स्वागत करते वक्त रेजाई काफी गंभीर और चुपचाप नजर आए.

विज्ञापन

मुनीर ने कई बार दिए ऐसे बयान

इससे पहले भी मुनीर ने बार-बार हिंदुओं और मुसलमानों के बीच धार्मिक मतभेदों का जिक्र किया है. उनका कहना है कि ये दोनों समुदाय मूल रूप से अलग-अलग हैं. अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले मुनीर ने अपने बयानों में कहा था कि हिंदू और मुसलमान अपने धर्म, रीति-रिवाजों, परंपराओं, विचारों और महत्वाकांक्षाओं के मामले में एक-दूसरे से अलग हैं. उन्होंने ‘टू-नेशन थ्योरी’ का भी जिक्र किया था. हालांकि, अभी जो रेजाई ने मुनीर के हवाले से बयान दिए हैं, उनकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन फिर भी ये मानना गलत नहीं होगा कि मुनीर इस तरह का जहर उगलने से कभी भी पीछे नहीं हटे हैं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान-अफगानिस्तान में फिर बढ़ा तनाव, डूरंड लाइन पर अफगान फोर्स से झड़प में 7 सैनिक ढेर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola