Osama Bin Laden : 11 सितंबर 2001 के दिन को आधुनिक इतिहास का सबसे काला दिन माना जाता है। इसी दिन अल-कायदा के सरगना ओसामा बिल लादेन ने अमेरिका को अपना निशाना बनाया था। अब इस घटना को 24 साल बीत चुके हैं, अमेरिका इसका बदला भी ले चुका है और ओसामा को मौत की नींद सुला चुका है लेकिन अब भी ओसामा का नाम आतंक का पर्याय बना हुआ है।
ओसामा बिन लादेन के बेटे उमर बिन लादेन का कहना है कि उनका सरनेम कहीं भी सम्मान से नहीं पुकारा जाता फिर भी वह इसे छोड़ेंगे नहीं। उमर के दादा मोहम्मद बिन लादेन एक मेहनती व्यक्ति थे जिन्होंने सऊदी अरब में कंस्ट्रक्शन का अपना साम्राज्य खड़ा किया था और वहां के राजा अब्दुलअजीज के करीबी थे। लेकिन, 9/11 के हमलों के साथ ओसामा ने उनके परिवार के नाम की इज्जत मिट्टी में मिला दी थी।
ये भी पढ़ें: गिरफ्तारी, जेल, जमानत; केजरीवाल केस में कब क्या हुआ? पूरी Timeline
‘ज्यादातर लोग अच्छे दिल वाले’
द न्यू स्टेट्समैन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उमर ने कहा कि अगर मैं अपने दादा का नाम छोड़ दूंगा तो अपना सामना नहीं कर पाऊंगा। उन्होंने कहा कि जब लोगों को पता चलता है कि मैं ओसामा बिन लादेन का बेटा हूं तो वह झिझकते हैं। लेकिन, यह झिझक दूर होने के बाद आम तौर पर वह मेरे जीवन की कहानी में इंटेरेस्ट लेते हैं और अक्सर दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं। इससे मुझे भरोसा हुआ है कि ज्यादातर लोग अच्छे दिल वाले हैं।
ये भी पढ़ें: कैसे 4000 सबसे जहरीले सांपों का घर बन गया ब्राजील का Snake Island?
बता दें कि उमर, ओसामा के चौथे बेटे हैं। उन्होंने उन पहाड़ियों को भी पेंट कर दिया है जहां ओसामा 9/11 हमले को अंजाम देने के बाद छिपने गया था। उमर ने कहा कि मैं चाहता हूं कि दुनिया इस बात को समझे कि मैं मैच्योर हूं। मुझे खुद से कोई दिक्कत नहीं है। दुनिया को यह समझना होगा कि इतिहास इतिहास होता है, और जो कुछ भी होता है हमें उसके साथ जीना सीखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पिता के पापों की सजा बच्चों को नहीं दी जानी चाहिए।
भूल नहीं सकते तो माफ कर दें
उमर ने कहा कि अगर आप भूल नहीं सकते तो आपको माफ कर देना चाहिए। बता दें कि मई 1996 में ओसामा बिन लादेन अफगानिस्तान कती तोरा बोरा पहाड़ियों में गया था। इस दौरान उसके साथ सिर्फ उमर था और वहां उसने आतंकी ट्रेनिंग कैंप्स की स्थापना की थी। वहां पर उमर अपने पिता के लिए चाय लाने का काम करता था। 9/11 हमले के कुछ महीने पहले ही वो लोग तोरा बोरा से वापस लौटे थे।
ये भी पढ़ें: टेंशन से बढ़ जाते हैं पापा बनने के चांस! नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला दावा
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
6 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
8 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
8 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
11 hrs agoLIVE: EC ने फैजाबाद-गोरखपुर MLC सीट के चुनाव पर्यवेक्षक अभय सिंह को हटाया
13 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
13 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
23 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines