Gaurav Pandey
लिखने-पढ़ने का शौक है। राजनीति में दूर-दूर से रुचि है। अखबार की दुनिया के बाद अब डिजिटल के मैदान में हूं। आठ साल से ज्यादा समय से देश-विदेश की खबरें लिख रहा हूं। दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे संस्थानों में सेवाएं दी हैं।
Read More---विज्ञापन---
Arvind Kejriwal News : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत दी। उन्हें सीबीआई की ओर से दाखिल किए गए दिल्ली के शराब नीति मामले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में शीर्ष अदालत ने जमानत दे दी। जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस उज्जल भयान की पीठ ने कहा कि किसी को लंबे समय तक जेल में रखना उसे अन्यायपूर्ण तरीके से उसकी आजादी से वंचित रखना है। इस मामले की शुरुआत कब हुई, केजरीवाल को कब अरेस्ट किया गया, कब-कब क्या हुआ; इस रिपोर्ट में जानिए इस केस की पूरी टाइमलाइन।
अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली
Arvind Kejriwal | Supreme Court of India | Delhi CM#ArvindKejriwal pic.twitter.com/8UbhOYODXz
— News24 (@news24tvchannel) September 13, 2024
अक्टूबर 2023 : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को पहला समन जारी किया। उन्हें 2 नवंबर को पेश होने के लिए कहा गया था।
2 नवंबर 2023 : अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए। इसके स्थान पर वह मध्य प्रदेश के सिंगरौली में आयोजित एक चुनावी रैली में शामिल होने चले गए।
दिसंबर 2023 : ईडी के दूसरे समन पर भी केजरीवाल पेश नहीं हुए। उन्होंने ईडी के समन को अवैध और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए इसे खारिज कर दिया।
ये भी पढ़ें: केजरीवाल कब जेल से आएंगे बाहर? वकील ने किया रिवील
जनवरी 2024 : अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय का तीसरा समन यह कहते हुए स्किप कर दिया कि उनके खिलाफ केंद्र की ओर से साजिश रची जा रही है।
18 जनवरी 2024 : ईडी ने चौथा समन जारी किया। इनमें केजरीवाल से अनुरोध किया गया था कि वह पूछताछ के लिए हर हालत में एजेंसी के सामने पेश हों।
2 फरवरी 2024 : केजरीवाल ने चौथा और फिर 5वां समन भी स्किप किया। ईडी ने छठा समन जारी किया। केजरीवाल की लीगल टीम ने समन की वैधता पर सवाल उठाए।
ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत को क्या बोली भाजपा?
16 मार्च 2024 : समन का जवाब न देने पर ईडी सत्र अदालत पहुंची। मगर उसकी ओर से दाखिल 2 शिकायतों पर अदालत ने केजरीवाल को जमानत देने का फैसला सुनाया।
21 मार्च 2024 : केजरीवाल ने ईडी के समन को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी। लेकिन, हाईकोर्ट ने उन्हें प्रोटेक्शन देने से इनकार कर दिया। इसी दिन ईडी ने उन्हें अरेस्ट कर लिया।
10 मई 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए कैंपेन के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक के लिए जमानत देने का फैसला सुनाया।
ये भी पढ़ें: केजरीवाल की जमानत का हरियाणा चुनाव पर क्या असर?
1 जून 2024 : केजरीवाल ने अंतरिम जमानत के लिए स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की।
2 जून 2024 : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया।
5 जून 2024 : हाईकोर्ट ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया।
20 जून 2024 : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाईकोर्ट ने केजरीवाल को सामान्य जमानत दे दी।
ये भी पढ़ें: सुनवाई के बाद क्यों और कब फैसला रिजर्व करती हैं कोर्ट?
21 जून 2024 : ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी जमानत के खिलाफ अपील कर दी। इसने केजरीवाल की रिहाई का रास्ता रोक दिया।
26 जून 2024 : अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया।
5 सितंबर 2024 : सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत याचिकाओं, गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिकाओं के खिलाफ फैसला सुरक्षित रख लिया।
13 सितंबर 2024 : सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया और अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।