---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

कैसे 4000 सबसे जहरीले सांपों का घर बन गया Snake Island? इंसानों को नहीं है यहां जाने की अनुमति

ब्राजील के साओ पाउलो के पास स्थित स्नेक आईलैंड दुनिया के सबसे खतरनाक आईलैंड्स में से एक है। यहां बेहद जहरीले सांपों की करीब 4000 प्रजातियां पाई जाती हैं। आइए समझते हैं इस आईलैंड के रहस्य।

---विज्ञापन---

Snake Island Mystery : आपने Snake Island यानी सांपों के द्वीप का नाम जरूर सुना होगा। यह दुनिया के सबसे खतरनाक आईलैंड्स में से एक माना जाता है। ब्राजील में स्थित इस आईलैंड पर इंसानों का जाना मना है और यहां जाने की अनुमति केवल रिसर्चर्स और साइंटिस्ट्स को ही दी जाती है। इस आईलैंड पर गोल्डन लैंसहेड नामक सांप भी पाया जाता है जो विलुप्त होने की कगार पर है और जिसका जहर एक घंटे के अंदर इंसान की जान ले सकता है। इस रहस्यमयी आईलैंड को लेकर कई सवाल उठते रहे हैं और इनमें से कई सवालों के जवाब मिल भी गए हैं। बता दें कि यह आईलैंड बेहद जहरीले सांपों की करीब 4000 प्रजातियों का घर है।

ये भी पढ़ें: कनाडा दे रहा है नौकरी का सुनहरा मौका; एलिजिबिलिटी, डॉक्यूमेंट्स, कैसे करें अप्लाई

---विज्ञापन---

11000 साल पहले ही हो गई थी शुरुआत

साओ पाउलो के तट से करीब 90 मील दूर स्थित यह आईलैंड 106 एकड़ में फैला हुआ है। ऐसा नहीं है कि इल्हा डि क्वेमाडा ग्रांडे नाम के इस आईलैंड पर इंसान कभी नहीं रहे। साल 1909 से 1020 के दशक तक यहां बने लाइट हाउस को चलाने के लिए लोग यहां रहा करते थे। लेकिन कहा जाता है कि एक बार बड़ी संख्या में सांप खिड़की के रास्ते उनके घर में घुस गए थे। सांपों के इस हमले में लाइट हाउस कीपर और उसके पूरे परिवार की जान चली गई थी। हालांकि, बताते हैं कि यहां पर सांपों की आबादी बढ़ने की शुरुआत करीब 11 हजार साल पहले ही हो गई थी। अब यहां सांपों की संख्या इतनी हो गई है कि आम इंसान यहां जाने की सोचता भी नहीं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Coca Cola ने बंद कर दी अपनी सबसे ‘हेल्दी’ ड्रिंक, फैंस को बोला सॉरी; क्या रही वजह?

क्यों आईलैंड पर हो गए इतने ज्यादा सांप?

दरअसल, समुद्र का स्तर बढ़ने से यह आईलैंड ब्राजील मेनलैंड से अलग हो गया था। माना जाता है कि इसी के बाद इस द्वीप पर रहने वाले जराराका सांप अलग-अलग तरह से इवॉल्व होने लगे। इस आईलैंड पर बचे सांपों के सामने जमीनी स्तर पर कोई दुश्मन नहीं रह गया था इसलिए उनकी संख्या भी काफी तेजदी से बढ़ी। लेकिन, शिकारी न होने के साथ उनके पास शिकार भी नहीं बचे थे। इसलिए इन सांपों ने ऊंचाई की ओर जाना शुरू किया और प्रवासी पक्षियों को अपना शिकार बनाने लगे जो सीजन में आईलैंड पहुंचते थे। एक अनुमान के अनुसार इस आईलैंड पर इतने सांप हैं कि इसके कुछ इलाकों में तो हर स्क्वायर मीटर पर एक सांप देखने मिल जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कोरोना से लेकर बर्ड फ्लू तक… कैसे इंसानों में तेजी से फैल रही हैं जानवरों की बीमारियां

 

---विज्ञापन---
First published on: Sep 12, 2024 08:14 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola