America Warns North Korea : अमेरिका ने उत्तर कोरिया को परमाणु हमले को लेकर साफ शब्दों में चेतावनी दी है। इसने कहा है कि अमेरिका या इसके सहयोगी देश के खिलाफ परमाणु हमला किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और इसका परिणाम किम जोंग उन की सत्ता की समाप्ति होगा। यह बात बीते दिनों अमेरिका-दक्षिण कोरिया की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कही गई है।
बयान के अनुसार अमेरिका ने कहा है कि उत्तर कोरिया की ओर से दक्षिण कोरिया के खिलाफ किए गए किसी भी परमाणु हमले का तेज, जबरदस्त और निर्णायक जवाब दिया जाएगा। बता दें कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के न्यूक्लियर कंसल्टेटिव ग्रुप (NCG) की दूसरी बैठक का आयोजन बीते शुक्रवार को वाशिंगटन में हुआ था।
एक और मिसाइल टेस्ट की तैयारी में उत्तर कोरिया
इसमें उत्तर कोरिया के साथ संघर्ष की स्थिति में योजना पर विचार-विमर्श किया गया था। उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया ने ऐसी कई बैलिस्टिक मिसाइलें तैयार की हैं और उनका परीक्षण किया है जो दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका में अपने टारगेट तक पहुंच सकती हैं। जानकारी मिली है कि उत्तर कोरिया इसी महीने एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण कर सकता है।
ये भी पढ़ें: तीसरे विश्व युद्ध का आगाज न कर दे यह ‘फैक्टर’
उत्तर कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार किम ताए ह्यो ने शुक्रवार को कहा था कि देश इस महीने एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण कर सकता है। अमेरिका की प्रतिक्रिया इसी बयान को लेकर आई है जिसे परमाणु धमकी माना जा रहा है। बता दें कि एनसीजी की तीसरी बैठक का आयोजन अगले साल दक्षिण कोरिया में किया जाएगा।
राष्ट्रपति बाइडेन भी दे चुके पहले ऐसी ही चेतावनी
इससे पहले अप्रैल में भी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऐसी ही चेतावनी दी थी। बाइडेन ने कहा था कि अगर उत्तर कोरिया किसी भी तरह का परमाणु हमला करेगा तो इसका परिणाम प्योंगयांग सरकार का अंत होगा। खास बात यह है कि उत्तर कोरिया ने पिछले साल कहा था कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम कभी बंद नहीं करेगा। वह इसे अपने सर्वाइवल के लिए अनिवार्य मानता है।
मिलिट्री स्पाई सैटेलाइट स्थापित कर चुके हैं किम
पिछले महीने ही प्योंगयांग ने धरती के ऑर्बिट में एक मिलिट्री स्पाई सैटेलाइट स्थापित की थी। तब से ही यह देश दावा कर रहा है कि आसमान में उसकी यह आंख अमेरिका और दक्षिण कोरिया के प्रमुख सैन्य स्थलों की महत्वपूर्ण तस्वीरें उपलब्ध करा रही है। माना जा रहा है कि किम जोंग उन के इन कदमों ने परमाणु हमले की संभावना को लेकर दक्षिण कोरिया और अमेरिका की चिंता में खासा इजाफा किया है।
ये भी पढ़ें: Google से क्यों निकाल दिए गए 12 हजार कर्मचारी?
ये भी पढ़ें: डरा रही है 2024 के लिए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी
ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क का आइकॉनिक होटल ढहाना चाहता है पाक
संबंधित खबरें
गाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
5 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
6 hrs agoLIVE: टोक्यो में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता
10 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
10 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
11 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
11 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
11 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
20 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
22 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines