अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही बातचीत को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए साफ कहा है कि या तो दोनों देशों के बीच ‘शानदार और सार्थक’ समझौता होगा, या फिर कोई समझौता नहीं होगा. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘ईरान के साथ डील या तो बहुत अच्छी और अर्थपूर्ण होगी, वरना कोई डील नहीं होगी.’ हालांकि उनके इस पोस्ट से एक बार फिर दुनिया में हलचल मच गई है. कहा जा रहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष लंबा चल सकता है.
यह भी पढ़ें: US-Iran War: क्या है अब्राहम अकॉर्ड? जिसमें ईरान को शामिल कर सकते हैं ट्रंप
ओबामा सरकार की आलोचना
ट्रंप ने इस दौरान अमेरिकी राजनीति के आलोचकों पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने डेमोक्रेट्स, रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सदस्यों और अन्य विरोधियों को ‘नासमझ’ करार दिया. ट्रंप ने कहा कि जो लोग अभी से डील में संभावित रियायतों की आलोचना कर रहे हैं, वे वास्तविक बातचीत से अनजान हैं. उन्होंने लिखा, ‘मैं उन सभी डेमोक्रेट्स, RINO और मूर्खों पर हंसता हूं जो मेरी ईरान के साथ हो रही डील के बारे में कुछ नहीं जानते.’ ट्रंप ने 2015 के ओबामा प्रशासन द्वारा किए गए परमाणु समझौते (JCPOA) की तुलना में अपनी भावी डील को बिल्कुल उलट बताया. उन्होंने पुराने समझौते को ‘आपदा’ बताया और कहा कि उसने ईरान को परमाणु हथियार बनाने का सीधा रास्ता दिया था.
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! ईरान का होर्मुज को लेकर बड़ा ऐलान, भारत को बड़ी राहत
कई मुद्दों पर बनी सहमती
ट्रंप ने 2018 में अमेरिका को इस डील से बाहर निकाला था. उन्होंने दोहराया कि उनकी डील JCPOA जैसी कमजोर नहीं होगी. विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इसी लाइन पर कहा कि या तो मजबूत समझौता होगा या फिर ईरान से दूसरे तरीके से निपटा जाएगा. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माइल बगई ने कहा कि 14 सूत्रीय संभावित समझौते पर कई मुद्दों पर सहमति बन गई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि युद्ध समाप्त करने वाला अंतिम समझौता हो गया है. ईरान का जोर मुख्य रूप से युद्ध समाप्त करने, अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाने और होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने पर है.
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 hr agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
3 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
7 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
7 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
10 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
17 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
18 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines