North Korean is threatening to attack South Korea: दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ते तनाव को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का आक्रामक रुख इस क्षेत्र में कभी भी युद्ध की वजह बन सकता है। अगर युद्ध हुआ तो इससे भारी तबाही मचेगी। किम दक्षिण कोरिया और अमेरिका को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं और उन्हें क्षेत्र में तनाव के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं। इस सप्ताह अपने बयान में उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया को अपना मुख्य दुश्मन घोषित कर दिया है। साथ ही दोनों देशों के एकीकरण की संभावना को भी खत्म कर दिया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग उन ने कहा है कि उनका युद्ध शुरू करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन युद्ध से बचने का भी कोई इरादा नहीं है। उत्तर कोरिया रूस से भी नजदीकियां बढ़ा रहा है। हाल के दिनों में दक्षिण कोरिया के करीब कई बार फायरिंग की है और साथ ही मिसाइल का परीक्षण भी किया है। दक्षिण कोरिया किम पर लगातार उकसाने वाली हरकत करने का आरोप लगाता रहा है। किम दक्षिण कोरिया को लगातार धमकी दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि अगर दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया के एक मिलीमीटर से भी कम क्षेत्र का उल्लंघन करता है तो माना जाएगा कि वह जंग के लिए उकसा रहा है।
ये भी पढ़ें-Video: टेक ऑफ के बाद प्लेन में लगी आग, फिर पायलट ने लिया ये फैसला तो टल गया बड़ा हादसा
युद्ध होने की आशंका
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सांगजी विश्वविद्यालय में सैन्य अध्ययन के प्रोफेसर चोई गि-इल ने कहा, अब दोनों कोरिया के बीच सशस्त्र संघर्ष होने की सबसे अधिक आशंका है। उन्होंने बताया कि 2010 में जब उत्तर कोरिया ने सुदूर दक्षिण कोरियाई सीमावर्ती द्वीप येओनपयोंग पर गोलाबारी की तो सियोल के F-16 जेट हवा में हमला करने के लिए तैयार थे, लेकिन तत्कालीन राष्ट्रपति ली म्युंग-बाक ने इसे रोक दिया, क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि स्थिति और खराब हो। इस गोलीबारी में 4 लोग मारे गए थे। अगर फिर से ऐसी घटना होती है तो इसकी कोई गारंटी नहीं है कि सियोल उग्र प्रतिक्रिया नहीं देगा।
ये भी पढ़ें-नौकरी दिलाने में IIM जैसे बड़े संस्थानों को भी आ रही दिक्कत, आखिर क्या है इसकी वजह?
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
2 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
2 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
2 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
14 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
19 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
21 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
22 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines