Norovirus Cases Increasing In UK : यूनाइटेड किंगडम में इस समय नोरोवायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (UKHSA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार यहां नोरोवायरस के मामले सामान्य से 75 प्रतिशत ज्यादा हो गए हैं। केवल अप्रैल में सामने आए मामले पांच सीजन के औसत से 75 प्रतिशत ज्यादा रहे। बता दें कि यह बेहद संक्रामक वायरल बीमारी है। इसकी वजह से छोटे बच्चों और बुजुर्ग या ऐसे लोगों को जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है, डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ठंडे मौसम के अलावा कई अन्य फैक्टर्स भी इसके मामलों में तेजी आने की वजह हैं।
नोरोवायरस से ग्रसित लोगों को उल्टी और डायरिया की समस्या भी हो सकती है। इसीलिए यूके में वार्निंग जारी कर दी गई है कि अगर किसी को यह बीमारी है तो वह ऑफिस न जाए क्योंकि यह बेहद संक्रामक बीमारी है। एक्सपर्ट्स ने यह भी कहा है कि इलाज के बाद लक्षण खत्म हो जाने के बाद भी काम पर जाने या बाकी लोगों के लिए खाना बनाने के लिए कम से कम 2 दिन का इंतजार करें। इससे संक्रमित लोगों को अस्पताल या किसी और सार्वजनिक जगह न जाने की सलाह भी दी गई है। बीमार लोगों को गर्म पानी और साबुन से हाथ धोने के लिए और साफ-सफाई करने में ब्लीच बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है।
क्या हैं लक्षण, कैसे करें बचाव?
नेशनल हेल्थ सर्विसेज (NHS) की वेबसाइट के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अचानक बीमार पड़ जाता है। इसके साथ ही उसे वॉमिटिंग और डायरिया की समस्या होती है तो उसके नोरोवायरस से संक्रमित होने की आशंका ज्यादा है। इसके लक्षणों में बीमार महसूस करना, डायरिया, वॉमिटिंग, बुखार और सिर में दर्द के साथ बाहों और पैरों में दर्द आदि शामिल हैं। इससे संक्रमित होने पर आपको पर्याप्त मात्रा में लिक्विड पीना चाहिए जिससे डिहाइड्रेशन से बचा जा सके। नोरोवायरस के इलाज के लिए कोई स्पेसिफिक दवा नहीं है। एंटीबायोटिक्स इससे लड़ने में मदद नहीं करतीं क्योंकि ये बैक्टीरिया के खिलाफ काम करती हैं, वायरस के नहीं।
ये भी पढ़ें: Liver Damage होने से पहले चेहरे पर दिखते हैं 5 संकेत
ये भी पढ़ें: 3 तरीकों से करिए नकली और असली नमक की पहचान
ये भी पढ़ें: किडनी की समस्या दूर करने में रामबाण हैं 5 जड़ी-बूटियां
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
2 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
2 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
6 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
7 hrs agoLIVE: पटना में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
7 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
15 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
17 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
22 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
22 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines