किडनी की समस्या दूर करने में रामबाण 5 जड़ी-बूटियां! बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Ayurvedic Herbs For Kidney Health: आपकी किडनी शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर से वेस्ट मटेरियल को बाहर करने में मदद करती हैं, तो उनकी केयर करना बहुत जरूरी है। इसके लिए कुछ जड़ी-बूटियों के बारे में पढ़ें जिन्हें किडनी के लिए बेस्ट माना जाता है।  

kidney disease problems

किडनी की बीमारी की समस्या Image Credit: Freepik

Ayurvedic Herbs For Kidney Health: किडनी शरीर के बहुत ही महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह खून को फिल्टर करके उसमें होने वाली समस्याओं को बाहर करती है, लेकिन अगर किडनी में किसी कारण से बीमारियां हो जाएं तो इसके काम करने की ताकत खत्म हो जाती है। किडनी के फिल्टर पावर कम होने से कई बीमारियां होने लगती है।

विज्ञापन

इसलिए, यह जरूरी है कि आप अपनी किडनी की सेहत को बनाए रखें। भरपूर पानी पीने से लेकर अच्छी डाइट को फॉलो करना जरूरी है। इसके अलावा आप आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन कर सकते हैं। ये जड़ी-बूटियां किडनी की सेहत को बेहतर बनाने और उन्हें हेल्दी रखने में मदद करती हैं। आप इन्हें अपनी डाइट में सप्लीमेंट्स के रूप में या खाने में शामिल कर सकते हैं। आइए जानें इन जड़ी-बूटियों के बारे में..

विज्ञापन

नेटल लीफ

nettle leaf Image Credit: Freepik

नेटल लीफ एक जड़ी बूटी है जो किडनी की सेहत के लिए जानी जाती है। यह विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। इसके अलावा, इसमें ड्यूरेटिक प्रॉपर्टीज होती हैं, जो यूरिन फ्लो को बढ़ाकर वेस्ट और टॉक्सिक चीजों को बाहर निकालने में मदद करके किडनी के काम को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह किडनी की सूजन को कम करने और पथरी को रोकने में मदद कर सकती है।

विज्ञापन

अदरक

अदरक अपने एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। यह सूजन को कम करके और ऑक्सीडेटिव डैमेज से किडनी की सेफ्टी करता है। इसके साथ ही अदरक में ड्यूरेटिक प्रॉपर्टीज भी होते हैं जो टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

हल्दी

करक्यूमिन एक एक्टिव कंपाउंड है जो हल्दी में पाया जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो किडनी की सेहत को फायदा पहुंचा सकते हैं। यह किडनी में सूजन को कम करने और ऑक्सीडेटिव तनाव के कारण होने वाले नुकसान को रोकने में मदद करता है। हल्दी क्रिस्टल और पथरी को बनने से रोक सकती है।

विज्ञापन

क्रैनबेरी

cranberry Image Credit: Freepik

यह यूरिनरी ट्रैक्ट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और संक्रमण को रोकने में मदद करने के लिए जाना जाता है। हालांकि, यह किडनी को भी फायदा पहुंचा सकता है। क्रैनबेरी में प्रोएंथोसायनिडिन नामक कंपाउंड होते हैं, जो बैक्टीरिया को यूरिनरी ट्रैक्ट की दीवारों पर चिपकने से रोकने में मदद कर सकते हैं, जिससे यूरिनरी ट्रैक्ट के संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।

विज्ञापन

हिबिस्कस

हिबिस्कस चाय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और किडनी की सेहत के लिए लाभकारी हो सकती है। यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में भी मदद कर सकता है, जो किडनी की बीमारी के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, हिबिस्कस चाय में ड्यूरेटिक प्रॉपर्टीज होते हैं, जो टॉक्सिक प्रोडक्ट्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ