स्कूल पहुंचते ही 22 बच्चों की मौत, 100 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल; बिल्डिंग ढहने से हुआ हादसा

School Building Collapsed: नाइजीरिया में आज सुबह भीषण हादसा हो गया। स्कूल की इमारत ढहने से 22 स्टूडेंट्स की जान चली गई। 100 से ज्यादा घायल हुए, जिनका अस्पतालों में इलाज जारी है। लोगों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।

Nigeria School Building Collapse

स्कूल की बिल्डिंग भराभर ध्वस्त हो गई।

विज्ञापन

Nigeria School Building Collapsed: बच्चे हंसते-खेलते स्कूल पहुंचे ही थे कि अचानक स्कूल की बिल्डिंग ढह गई। मलबे के नीचे दबने से 22 छात्रों की मौत हो चुकी है। वहीं 100 से ज्यादा स्टूडेंट्स घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2 मंजिला पूरी इमारत ध्वस्त हो गई है। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने हादसे की पुष्टि की।

हादसा उत्तर-मध्य नाइजीरिया में प्लैटो (Plateau) राज्य के बस बुजी कम्युनिटी में स्थित सेंट्स एकेडमी कॉलेज में हुआ। स्टूडेंट्स क्लास में एंटर हुए ही थे कि इमारत ढह गई। मारे गए और घायल हुए स्टूडेंट्स में की उम्र 15 वर्ष या इससे कम बताई जा रही है। मलबे के नीचे कुल 155 स्टूडेंट्स दबे थे, लेकिन बचाव अभियान में 22 बच्चों के शव मिले। बाकी को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

स्कूलों की इमारतों को जांचने के आदेश जारी

प्लैटो पुलिस के प्रवक्ता अल्फ्रेड अलाबो ने बताया कि घायल बच्चों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही हजारों लोग हादसास्थल पर जुटे और बचाव दल के मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। प्लैटो राज्य के सूचना आयुक्त मूसा अशोम्स ने बयान दिया कि घायल बच्चों को जल्द से जल्द इलाज की सुविधा सुनिश्चित कराने के लिए सरकार ने अस्पतालों को बिना किसी डॉक्यूमेंटेश और पेमेंट के इलाज करने के आदेश दिए हैं।

राज्य सरकार ने हादसे के लिए स्कूल के ‘कमजोर स्ट्रक्चर और इसके नदी के किनारे होने को जिम्मेदार ठहराया। सरकार ने उन सभी स्कूलों की जांच करने के आदेश दिए हैं, जिनकी इमारतें बहुत पुरानी और जर्जर हो चुकी हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद स्कूलों को बंद करने की कार्रवाई की जा सकती है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग गिरते हुए चीख पुकार बच गई। बच्चे जान बचाने के मदद मांगते नजर आए। चिल्लाने की आवाजें सुनकर लोग दौड़े आए।

विज्ञापन

बता दें कि नाइजीरिया अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देशों में से एक है। यहां सेफ्टी रूल्स फॉलो न करने के चलत इस तरह के हादसे होते रहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ