एक क्रूर बाप, बीमार बेटे को बोझ समझ गला घोंटा; एक जिंदादिल मां, बेटे को बचाते हुए दे दी जान

America India 2 Murder Cases: भारत में एक बाप ने अपने बीमार बेटे को बोझ समझकर उसका गला घोंट दिया। वहीं अमेरिका में एक मां ने बेटे के बचाते हुए अपनी जान दे दी। दोनों घटनाओं के बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे कि मां-बाप के कितने अलग रूप देखने को मिले?

Father Killed Son Mother Saved

2 हादसों में मां-बाप के 2 अलग-अलग रूप देखने को मिले।

विज्ञापन

Father Killed Son Mother Dies Saving Son: कहते हैं मां-बाप भगवान का सबसे अनमोल तोहफा हैं। बच्चे जहां मां-बाप को भगवान की तरह पूजते हैं। वहीं मां-बाप अपने बच्चों के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं, लेकिन अकसर कुछ घटनाएं ऐसी हो जाती हैं, जिनमें मां-बाप के अलग-अलग रूप देखने को मिल जाते हैं।

ऐसी ही 2 घटनाओं के बारे में आज हम आपको बताते हैं, जिनमें मां-बाप के 2 अलग रूप देखने को मिले। एक घटना जहां आपका दिल बुरी तरह तोड़ देगी, वहीं दूसरी घटना भी मन दुखी करेगी, लेकिन गर्व महसूस कराएगी। एक हादसा भारत में हुआ और दूसरा अमेरिका में हुआ। एक बाप ने अपने बीमार बेटे को बोझ समझकर उसका गला घोंट दिया। वहीं एक मां ने बेटे के बचाते हुए अपनी जान दे दी।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के भोपाल में बाप ने दिखाई क्रूरता

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक बाप ने अपने 8 साल के मानसिक रूप से बीमा बेटे की हत्या कर दी। चूना भट्टी स्थित राधा कृष्ण कॉम्पलेक्स का मामला है। बाप बेटे की बीमारी और उसके इलाज के खर्चे से परेशान था, क्योंकि उसका बेटा डाउन सिंड्रोम से पीड़ित था। बच्चे के इलाज में लाखों रुपये खर्च हो चुके थे। यहां तक कि घर भी बिक चुका था। ऐसे में बाप को बेटा बोझ लगने लगा।

रात को जब बच्चे की मां अपनी मां के साथ घर की छत पर बैठी बातें कर रही थीं तो उसने नीचे कमरे में सो रहे बेटे का गला दिया। बेटे को मारने के बाद वह खुदकुशी करने घर से निकला, लेकिन थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। आरोपी की पहचान अनिताभ फिरवरकर के रूप में हुई, जो एक सिक्योरिटी एजेंसी में काम करता है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

अमेरिका में मां ने बेटे को बचाते हुए दी जान

अमेरिका के ओहियो में एक टीचर ने अपने बेटे को कार चुराने आए बदमाशों से बचाते हुए जान दे दी। बच्चे की उम्र 6 साल है और उसे बचाते हुए जान देने वाली महिला की पहचान 29 वर्षीय एलेक्सा स्टेकली के रूप में हुई। डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबस डिवीजन की पुलिस ने स्टेकली के शव को कब्जे में लिया। दक्षिण-पूर्व कोलंबस में कैनाल विनचेस्टर के व्हाइट ओक पार्क कॉन्डोमिनियम के पास हादसा हुआ। स्टेकली ने अपने सोते हुए बच्चे को अपनी होंडा सीआर-वी कार में बिठाया और सामान लेने के लिए अपार्टमेंट में चली गई।

विज्ञापन

स्टेकली जब वापस आई तो चोर उसकी कार खोलने की कोशिश कर रहा था। वह शोर मचाते हुए चोर से भिड़ गई, लेकिन चोर कार से कूदकर भाग गया। स्टेकली ने चोर का पीछा किया और उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चोर ने उसे धक्का देकर बोनट पर गिरा दिया और फिर वह सड़क पर गिर गई। सिर में चोट लगने से उसकी जान चली गई। पुलिस ने उसे माउंट कार्मेल ईस्ट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ