कहां सबसे पहले दिखा नए साल का सूरज? 2025 की पहली तस्वीर आई सामने; भारत में सनराइज का Video

New Year First Sunrise 2025: नए साल की शुरुआत हो चुकी है। वहीं नए साल पर उगते सूरज की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। आइए जानते हैं नए साल का पहला सूरज कहां निकलता है और भारत में नए साल का सवेरा कैसा हुआ है?

New Year 2025 first Sunrise

Pic Credit: Meta AI

विज्ञापन

New Year First Sunrise 2025: नए साल का आगाज हो चुका है। बीती रात घड़ी में 12 बजने के बाद से ही सभी पर नए साल का खुमार चढ़ा हुआ है। हर कोई नए साल की पहली सुबह देखने को बेताब था। मगर क्या आप जानते हैं कि नए साल का पहला सूरज कहां निकलता है? इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

कहां निकलता है नए साल का पहला सूरज?

नए साल का पहला सूरज प्रशांत महासागर में निकलता है। लाइबेरिया के कंटेनर शिप ने नए साल के उगते सूरज की पहली तस्वीर साझा की है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार शिप के क्रू मेंबर्स धनंजय ने यह फोटो शेयर की है। यह शिप दक्षिण कोरिया के बुसान से उत्तरी अमेरिका के मेक्सिको जा रही थी। तभी धनंजय ने इंटरनेशनल डेट लाइन के पास यह तस्वीर क्लिक की।

विज्ञापन

2025 first sunrise pacific ocean IDL

कैसे तय होती है तारीख?

अब आप सोच रहे होंगे कि नए साल का पहला सूरज यहीं क्यों निकलता है। दरअसल प्रशांत महासागर ही वो जगह है, जहां से इंटरनेशनल डेट लाइन (IDL) गुजरती है। IDL एक इमेजिनरी लाइन है, जो प्रशांत महासागर को बीच से डिवाइड करती है। इस लाइन को पार करते ही तारीख बदल जाती है।

विज्ञापन
International Date Line IDL

International Date Line (IDL)

IDL से बदलती है तारीख

IDL के बाएं तरफ अमेरिका सरीखे कई देश मौजूद हैं, तो वहीं इसकी दाएं तरफ ऑस्ट्रेलिया, चीन और रूस को देखा जा सकता है। बता दें कि IDL की दाएं तरफ से नई तारीख की शुरुआत होती है। ऐसे में जब IDL की दाईं तरफ सूरज की पहली किरण पड़ी तो 1 जनवरी 2025 की शुरुआत हो गई। शिप से ली गई नए साल के उगते सूरज की पहली तस्वीर 6:15 बजे की है। उस समय भारत में रात के 1:15 बज रहे थे।

विज्ञापन

भारत में नए साल की सुबह

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ