Happy New Year: PM मोदी की देशवासियों को बधाई, काव्य पंक्तियां लिखकर दिया स्पेशल मैसज

PM Modi New Year Wishes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने X हैंडल पर ट्वीट करके खास संदेश दिया। इसके अलावा उन्होंने एक संदेश वीडियो क्लिप के साथ भी पोस्ट किया। उन्होंने देशवासियों को दुआएं देते हुए कामनाएं की हैं।

PM Modi

PM Modi

PM Modi New Year 2025 Wishes: नए साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। बीती रात 31 दिसंबर को पूरी दुनिया में लोगों ने धूमधाम से नए साल का स्वागत किया। आज लोग एक दूसरे को नए साल की बधाई देकर कामनाएं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को नए साल की बधाई दी है। उन्होंने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर देशवासियों को हैप्पी न्यू ईयर कहा। इससे पहले उन्होंने एक पोस्ट में काव्यात्मक पंक्तियां लिखकर देशवासियों को स्पेशल मैसेज भी दिया। साल 2024 में देश में आए बदलावों और अचीवमेंट्स का जिक्र भी किया। अपनी इस पोस्ट के साथ उन्होंने 2.41 मिनट का एनिमेटिड वीडियो भी शेयर किया। आइए देखते हैं वह वीडियो और प्रधानमंत्री का स्पेशल मैसेज…

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा यह स्पेशल मैसेज

नए साल के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और दुनिया को भारत पिछले 12 महीने में भारत के विकास की तस्वीर दिखाई। वीडियो क्लिप में साल 2024 के भारत की तस्वीर दिखेगी। साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा कि मेरा भारत आगे बढ़ा रहा है। धरती से लेकर अंतरिक्ष तक, रनवे से लेकर रेलवे तक, नवाचारों से लेकर संस्कृति तक, साल 2024 भारत के लिए बदलावों का साल रहा। प्रगति, उन्नति और उपलब्धियों का दौर रहा। इस साल को भारत देश का आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साल कहा जाएगा। इस साल भारत ने 2047 का विकसित भारत बनने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया। कामना करता हूं कि साल 2025 भारत के लिए अपार खुशियां लेकर आए। देश और ज्यादा तरक्की करे, विकास की दिशा में नए दरवाजे खुलें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ