नए साल में इस राज्य के कर्मचारियों की बढ़ गई सैलरी, CM ने 7% DA बढ़ाने का किया ऐलान

Manipur News: मणिपुर के सरकारी कर्मचारियों का डीए 7 प्रतिशत बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार अब मणिपुर में कर्मचारियों को 32 की बजाय 39 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

Manipur Employee DA Increase 7 percent

Manipur Employee DA Increase 7 percent

विज्ञापन

DA Increase 7 percent: नए साल पर मणिपुर के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ गई है। मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी से अब डीए बढ़कर 39 प्रतिशत हो जाएगा। वर्तमान में इन कर्मचारियों को 32 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 1 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।

बता दें कि केंद्र के कर्मचारियों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता है। इस लिहाज से मणिपुर के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र के मुकाबले 14 प्रतिशत कम भत्ता मिल रहा है। बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी इस साल दिसंबर तक के लिए था। नए साल में एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी होने वाली है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए साल में 2 बार महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। यह बढ़ोतरी छमाही के आधार पर की जाती है।

विज्ञापन

विस्थापितों को बिना गारंटी का लोन

मणिपुर के सीएम ने उद्यमियों को दिए जाने वाले स्टार्टअप को लेकर की जा रही मौजूदा पहलों के बारे में बताया। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री उद्यमिता सहायता योजना के तहत 426 आतंरिक रूप से विस्थापित लोगों को बिना किसी गारंटी के लोन दिया है। इस कार्यक्रम के तहत सरकार जातीय हिंसा के कारण विस्थापित लोगों को 50 हजार रुपये का कर्ज बिना किसी गारंटी के दे रही है।

सीएम ने कहा अब तक सात स्टार्टअप की पहचान की गई है। वे 432 विस्थापित लोगों को रोजगार देने के लिए तैयार है। इसके अलावा सीएम ने कहा करीब 500 युवाओं को एयर इंडिया और इंडिगो में विमान चालक के सदस्य के रूप में शामिल होने पर दिल्ली में आवासीय कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ