Netherlands Train Fire: दक्षिणी नीदरलैंड में एक मालगाड़ी और यात्री ट्रेन की टक्कर में कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद दोनों ट्रेनें डिरेल हो गई और ट्रेन में आग भी लग गई। स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने मंगलवार को बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
हेग और एम्स्टर्डम के बीच ट्रेनों की टक्कर की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि हादसे के बाद घायलों को वूर्सचोटेन शहर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्रॉडकास्टर एनओएस के अनुसार, दुर्घटना राजधानी एम्स्टर्डम से लगभग 55 किलोमीटर (34 मील) दक्षिण में वूर्सचोटेन गांव में लगभग 3.30 बजे (01:30 GMT) हुई।
और पढ़िए – चीन ने मध्य अमेरिका की यात्रा के दौरान यूएस हाउस स्पीकर से मिलने के खिलाफ ताइवान के राष्ट्रपति को चेतावनी दी
दो बोगियां पटरी से उतरीं
ट्रेन की चार में से दो बोगियां पटरी से उतर गईं और एएनपी समाचार एजेंसी ने पिछले डिब्बे में आग लगने की सूचना दी। NOS ने हॉलैंड्स मध्य सुरक्षा क्षेत्र के एक प्रवक्ता का हवाला देते हुए कहा कि हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि शुरुआत में यात्री ट्रेन के एक मालगाड़ी से टकराने की खबर थी लेकिन बाद में जानकारी आई कि यात्री ट्रेन निर्माणकार्य में जुटी ट्रैक पर मौजूद एक क्रेन से टकरा गई थी।
और पढ़िए – Philippines Ferry Fire: फिलीपींस में बड़ा हादसा, नाव में आग लगने से 31 लोगों की झुलसकर मौत
एनओएस ने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर सहित आपातकालीन सेवाओं को तैनात किया गया है। ट्रेन लीडेन से द हेग जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। रूट पर ट्रेन सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
2 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
2 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
11 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
14 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
18 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
19 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
21 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
22 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
1 day ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines