एक ब्राजीलियाई पत्रकार ने सनसनीखेज दावा किया है कि इजरायल की खुफिया एजेंसी ‘मोसाद’ पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की हत्या की साजिश रच रही थी. दावे के मुताबिक, यह हमला तब किया जाना था जब आसिम मुनीर और पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका-ईरान शांति प्रयासों से जुड़ी बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड के दौरे पर थे.
दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के मकसद से स्विट्जरलैंड के बुर्गेनस्टॉक रिसॉर्ट में पहले दौर की बातचीत चल रही थी, जहां पाकिस्तान और कतर के प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें : 80 मिनट की बैठक में जेडी वेंस की तरफ देखे भी नहीं अराघची, US नेताओं से दूर-दूर रहे ईरानी नेता!
क्या था ब्राजीलियाई पत्रकार का दावा?
यह दावा जाने-माने पत्रकार पेपे एस्कोबार ने राजनीतिक विश्लेषक मारियो नवल के एक पॉडकास्ट में शामिल होने के दौरान किया. न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक एस्कोबार ने कहा, ‘पाकिस्तानी सेना को बेहद पुख्ता और विश्वसनीय जानकारी मिली थी कि बेंजामिन नेतन्याहू के सीधे आदेश पर मोसाद, आसिम मुनीर और स्विट्जरलैंड जा रहे बाकी पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल पर जानलेवा हमले की तैयारी कर रहा था.’
पत्रकार ने आगे दावा किया कि इस कथित साजिश के जवाब में पाकिस्तान ने ओमान के जरिए इजरायल को बेहद सख्त चेतावनी भी भेजी थी. उनके मुताबिक, इस्लामाबाद द्वारा भेजा गया मैसज था, ‘अगर आपने हमारे प्रतिनिधिमंडल को हाथ भी लगाया, तो हम आपको दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे.’
यह भी पढ़ें : US उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने बताया कौन हैं उनके ‘पसंदीदा’ 2 भारत-पाक नागरिक? एक हैं असीम मुनीर
पाकिस्तानी अधिकारियों ने दावे को बताया ‘बकवास’
हालांकि, इस सनसनीखेज दावे को पाकिस्तानी अधिकारियों ने तुरंत और पूरी तरह से खारिज कर दिया है. ‘एआरवाई न्यूज’ के चेयरमैन कामरान खान के मुताबिक, एक उच्च पदस्थ पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी ने इस पूरे आरोप को ‘पूरी तरह से बकवास’ करार दिया है.
यह भी पढ़ें : PoK में ‘मुनीर का नरसंहार’! क्या है 12 रिजर्व सीटों का विवाद, जिसकी वजह से गई 27 प्रदर्शनकारियों की जान; 200 घायल
अधिकारी ने साफ किया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर का पूरा स्विट्जरलैंड दौरा पूरी तरह से तय योजना के मुताबिक हुआ. दौरे के दौरान किसी भी समय स्विस या अमेरिकी सुरक्षा टीमों की तरफ से कोई सुरक्षा अलर्ट या मामूली चिंता भी नहीं जताई गई थी.
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
7 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
9 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
10 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
13 hrs agoLIVE: लखनऊ में बीजेपी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा
15 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
15 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines