नेपाल में उग्र प्रदर्शन, पूर्व गृह मंत्री को घसीटते हुए ले गई पुलिस, देखें Video

Nepal Protest : भारत के पड़ोसी देश नेपाल में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। लोग ओली सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए और राजशाही बहाल करने की मांग कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन में शामिल पूर्व गृह मंत्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

nepal-protest

नेपाल में प्रोटेस्ट, पूर्व होम मिनिस्टर गिरफ्तार। (Twitter)

विज्ञापन

Nepal Protest : भारत के पड़ोसी मुल्क में सियासी बवाल मचा हुआ है। नेपाल में राजशाही बहाल और देश को हिंदू राज्य घोषित करने की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (RPP) और आरपीपी नेपाल समेत राजशाही समर्थकों का चौथे दिन रविवार को आंदोलन जारी रहा। इस बीच पुलिस पूर्व गृह मंत्री कमल थापा को घसीटते हुए ले गई और उनके साथ आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसे लेकर वीडियो भी सामने आए हैं।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि काठमांडू में प्रदर्शनों के दौरान नेपाल के पूर्व होम मिनिस्टर और उनके समर्थकों को गिरफ्तार किया गया, क्योंकि वे लोग प्रतिबंधित एरिया में घुसने की कोशिश कर रहे थे। नेपाल के अधिकारियों का कहना है कि विरोध प्रदर्शन की वजह से काठमांडू के मध्य में नारायणहिती पैलेस क्षेत्र के आसपास विरोध प्रदर्शन और सार्वजनिक समारोहों पर शुक्रवार से रोक है।

Advertisment

पूर्व गृह मंत्री को घसीटने का वीडियो वायरल

पूर्व गृह मंत्री कमल थापा को घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कमल थापा के हाथ को पकड़कर पुलिस घसीटती नजर आ रही है। पुलिस ने उन्हें घसीटकर वैन में डाल दिया। इस दौरान कमल थापा ने नेपाल सरकार के खिलाफ नारेबारी की।

विज्ञापन

काठमांडू में 29 मई से राजशाही समर्थकों का विरोध प्रदर्शन जारी

काठमांडू में 29 मई से राजशाही समर्थक ग्रुपों का आंदोलन जारी है। यह प्रदर्शन आरपीपी के अध्यक्ष राजेंद्र लिंगडेन के नेतृत्व में हो रहा है। प्रदर्शनकारियों के हाथों में पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह की तस्वीरें हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार के खिलाफ नारेबारी की।

विज्ञापन

2008 में खत्म हुई थी राजशाही प्रथा

आपको बता दें कि नेपाल की राजनीतिक पार्टियों ने साल 2008 में संसदीय घोषणा के जरिए 240 साल पुरानी राजशाही को खत्म कर दिया था और पूर्व हिंदू राज्य को एक धर्मनिरपेक्ष, संघीय, लोकतांत्रिक गणराज्य में बदल दिया था। हालांकि, हाल के महीनों में काठमांडू और देश के कई अन्य हिस्सों में राजशाही के समर्थन में विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ