नेपाल में बाढ़ में बहकर आया बैंक लॉकर, लोगों ने तोड़कर लूटे 92 लाख रुपये; 29 हिरासत में

नेपाल में भीषण बाढ़ के बीच त्रिशूली नदी में बहकर आए बैंक लॉकर को स्थानीय लोगों ने तोड़कर लाखों रुपये लूट लिए. पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 29 संदिग्धों को हिरासत में लेकर 92 लाख से अधिक नेपाली रुपये बरामद किए हैं. प्रशासन अब लॉकर के असली मालिक और उसमें मौजूद कुल रकम का पता लगाने में जुटा है.

Nepal floods, Trishuli River bank locker loot, Dhading police recovery, Nepal flood robbery, 92 lakh Nepalese rupees

नेपाल में भीषण बाढ़ के बीच त्रिशूली नदी में बहकर आए बैंक लॉकर को स्थानीय लोगों ने तोड़कर लाखों रुपये लूट लिए. Photo Credit: AI

नेपाल में भीषण बाढ़ और तबाही के बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. रसुवा जिले में आई बाढ़ के तेज बहाव में बहकर आया एक बैंक लॉकर जब धाडिंग जिले के बेलखुखोला पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित जगह पहुंचाने के बजाय तोड़ दिया और उसमें रखी भारी नकदी आपस में बांट ली. सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस और आर्म्ड पुलिस फोर्स ने तुरंत संयुक्त अभियान चलाया. पुलिस ने मौके से और आसपास के इलाकों से 29 लोगों को हिरासत में लिया है. तलाशी के दौरान इन आरोपियों के पास से 92 लाख नेपाली रुपये (करीब 58 लाख रुपये) से अधिक की नकदी बरामद की गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में रखे गए सभी संदिग्ध

धाडिंग जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, हिरासत में लिए गए सभी 29 संदिग्धों से कड़ी पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि लॉकर किस बैंक या वित्तीय संस्थान का था और घटना के वक्त उसमें कुल कितनी रकम मौजूद थी.

सुरक्षाबलों ने बढ़ाई निगरानी

पुलिस को आशंका है कि लॉकर में इससे भी ज्यादा रकम हो सकती है, जिसका कुछ हिस्सा अभी भी गायब है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में सार्वजनिक, व्यावसायिक और निजी संपत्तियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने गश्त और कड़ी कर दी है ताकि आपदा की आड़ में ऐसी लूटपाट की घटनाएं दोबारा न हों.

विज्ञापन

नेपाल आपदा कोष को गत तीन दिन में दो अरब रुपये का दान मिला

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मची भारी तबाही के बाद देश के प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में लोग दिल खोलकर दान कर रहे हैं और गत तीन दिन में 2.295 अरब रुपये से अधिक का दान मिला है. नेपाल में गत बुधवार को आई अचानक बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है. इस बाढ़ ने कस्बों और गांवों को तबाह कर दिया, जिससे घर, गाड़ियां, सड़कें और पुल बह गए तथा पनबिजली परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा एवं अब भी करीब 2,400 लोग लापता हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि बुधवार दोपहर से बृहस्पतिवार आधी रात तक 36 घंटों के भीतर कोष में लोगों ने 1.91 अरब रुपये का दान दिया जबकि अकेले शुक्रवार को 38.55 करोड़ रुपये की सहायता राशि जमा हुई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ